Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा न पा अध्यक्ष शर्मा ने गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को महत्व दिया*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाटापारा न पा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को महत्व दिया*

भाटापारा 11 सितंबर/भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत 15वें वित्त आयोग मद से वार्ड क्रमांक 25 में चर्च से लेकर रेल्वे क्रॉसिंग तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। किंतु निर्माणाधीन अवस्था में ही उक्त नाली की दीवार ढह गई।
जनहित एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा ने कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया है कि इस कार्य की निष्पक्ष जांच नगर पालिका की तकनीकी टीम एवं अन्य विशेषज्ञ अधिकारियों की उपस्थिति में कराई जाए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष  दिलीप छाबड़िया , सभापति  गोविंद पटेल,  सतीश तलरेजा   दशरथ साहू उपस्थित रहे।

यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक इस कार्य का कोई भुगतान नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को नहीं किया गया है। अतः यह अत्यंत आवश्यक है कि जांच उपरांत कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी खामियों एवं उत्तरदायित्व का स्पष्ट आकलन किया जाए, ताकि जनता की गाढ़ी कमाई का सदुपयोग सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर  अश्वनी शर्मा ने कहा –
“हमारी दृढ़ मान्यता है कि विकास कार्य पूर्ण पारदर्शिता और उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ हों। जनता के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय होना अनिवार्य है।जनहित की रक्षा और जवाबदेह व पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में की गई यह पहल निश्चित रूप से स्थानीय नागरिकों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*