अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

  *अमरकंटक मां रेवा दुर्गोत्सव समिति की  बैठक सम्पन्न*

*3 सितंबर 2025*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

नवरात्रि महोत्सव की तैयारी हेतु मां रेवा दुर्गोत्सव समिति की पहली बैठक सम्पन्न

*अमरकंटक*–  मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली , पवित्र नगरी अमरकंटक में सोमवार  01 सितंबर 2025 की सायं 5 बजे नर्मदा उद्गम मंदिर प्रांगण में मां रेवा दुर्गोत्सव समिति की पहली सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई ।
समिति के अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी (गोलू) ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग और समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा ।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ सुनिश्चित किया गया है । इसके सफल संचालन हेतु नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं , समाजसेवियों और श्रद्धालुओं से सुझाव आमंत्रित किए जावेंगे ।

बैठक में यह भी तय हुआ कि महोत्सव की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की जाए कि 10 दिवसीय आयोजन गरिमामयी और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो । इसमें घटस्थापना , कन्यापूजन , भजन संध्या , सांस्कृतिक कार्यक्रम , झांकी एवं शोभायात्रा जैसे विविध आयोजन सम्मिलित रहेंगे ।

समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस महोत्सव को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें , क्योंकि यह पर्व तभी पूर्णता प्राप्त करेगा जब इसमें सभी की सामूहिक भागीदारी और उत्साह जुड़ा होगा ।
आज के इस बैठक में दर्जनों सहपाठी लोगों की उपस्थिति रही , आगामी एक बैठक और कर संपूर्ण व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार कर लिया जावेगा ।

*अमरकंटक मां रेवा दुर्गोत्सव समिति के सदस्यगण*

Latest
*अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा*