Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पोलियो की दवा पिलाई गई  बच्चों में जागरूकता अभियान जारी*

*अमरकंटक ज्वालेश्वर ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में पोलियो की दवा पिलाई गई — बच्चों में जागरूकता अभियान जारी

नगर परिषद अध्यक्षा ने की आज शुरुआत

///अमरकंटक/// – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के उप स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत आज रविवार को नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पार्वती सिंह उइके की उपस्थिति में जोनल अधिकारी डॉ आर पी सरिवान और पर्यवेक्षक गब्बर सिंह के देखरेख में नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर एक निश्चित स्थान या बूथ पर कैंप लगाकर रोजाना अलग अलग जगहों जैसे अमरकंटक के धार्मिक स्थल नर्मदा मंदिर , पर्यटक स्थल सोनमूड़ा , माई की बगिया , कपिलधारा जैसे स्थानों पर और पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टैंड , बांधा , बाराती जालेश्वर जमुना दादर आदि स्थानों या वार्डो पर कैंप व  बूथ बनाकर सुबह से शाम तक पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई  जावेगी ।

उप स्वास्थ केंद्र अमरकंटक के जोनल अधिकारी डॉ. आर. पी. सरिवान और पर्यवेक्षक गब्बर सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक की टीम क्षेत्र के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी ।

इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी  अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को हर बार की तरह इस बार भी जहां पर पोलियो का बूथ या कैंप बना हो वहां पर बच्चों को ले जाकर पोलियो की दो बूँद पिलाने अवश्य ले जाए यही सभी अभिभावकों से अपील भी है ।

भारत ने पोलियो की दवा बच्चों को नियमित पिलाई जाती है जिसने जन्म के समय , छः सप्ताह , दस सप्ताह , चौदह सप्ताह पर पोलियो की खुराक दी जाती है तथा बाद में पंद्रह से अठारह माह में व चार से पांच वर्ष तक की उम्र में बूस्टर खुराक दी जाती है । देश भर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान भी चलाए जाते है । जिसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों को घर घर जाकर खुराक पिलाई जाती है ।

इसमें दल एक और दल दो मिलकर पोलियो अभियान की सफल बनाने में योगदान करेंगे । सकून मोगरे , नंदा तिवारी , मीना सोनवानी , ज्योति राठौर , संतोषी जयसवाल , पूनम पिटानिया , संकरी , प्रेमवती , कमला , शिवकुमारी , संगीता आदि  आशा व सहायिका रहेंगी ।

Latest news
*विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर*