Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मां नर्मदा उद्गम कुंड के धरातल की जर्जर स्थिति*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय संवाददाता*

अमरकंटक मंदिर

मां नर्मदा उद्गम कुंड के धरातल की जीर्ण शीर्ण अवस्था की मरम्मत अति आवश्यक ।
अमरकंटक – मां नर्मदा की  उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक जो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर क्षेत्र पर स्थित है ।  यह धार्मिक और आध्यात्मिकता से जुड़ा हुआ है । यह  स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों के कारण पर्यटक , तीर्थयात्री, श्रद्धालुओं का प्रमुख रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र स्थल है । अमरकंटक में मां नर्मदा का मुख्य उद्गम स्थल है जहां से मैया कल-कल करती हुई पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर बहती हैं । श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह एक आस्था का केंद्र है । मां नर्मदा उद्गम स्थल पर स्थित पवित्र नर्मदा उद्गम कुंड का जब भी पानी (जल) निकाला या निकासी किया जाता है तब कुंड के निचले धरातल पर जमा मालवा या गंदगी की साफ सफाई कि जाती है । पवित्र जल निकासी बाद ही कुंड के धरातल की सही तस्वीर दिखती है । आज वर्तमान में जिस तरह कुंड के धरातल का जीर्ण शीर्ण हालात नजर आ रहा है उससे लगता है कि कुंड के निचले धरातल भागों और निचली सीढ़ियों के किनारे जर्जर भागो के हालातों की मरम्मत करना अति आवश्यक महसूस हो रहा है । धरातल के आसपास की स्थिति पर दृष्टि डाली जाती है, तो यह साफ प्रतीत होता है कि कुंड को संजीवनी देने हेतु मरम्मत जैसे कार्य करने की अति आवश्यकता के  कदम उठाने चाहिए ।

अमरकंटक निवासियों और आने जाने वाले श्रद्धालुओं , पर्यटकों , तीर्थयात्रियों की अपेक्षा भी यही है कि प्रशासन इस ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर की रक्षा के लिए त्वरित कार्यवाही करेगा ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल की पवित्रता और सुंदरता का अनुभव कर सके ।

पूर्व पार्षद नगर परिषद  एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक श्याम लाल सेन ने कहा कि कुंड के धरातल की मौजूदा स्थिति चिंता का विषय है । लंबे समय से यहां किसी प्रकार का संरक्षण या मरम्मत कार्य नहीं हुआ है , जिससे इसकी मूल संरचना प्रभावित हो रही है ।

मां नर्मदा मंदिर प्रधान पुजारी पंडित जुगल किशोर द्विवेदी ने बताया कि “कुंड के जमीनी स्तर पर वर्षों से कोई मरम्मत कार्य नहीं हुए है । वर्तमान की स्थिति को देखकर स्पष्ट है कि इस पवित्र स्थल की मरम्मत करना अनिवार्य हो चुका है । प्रशासन को शीघ्र ही इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए ।”

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक चैन सिंह परस्ते ने इस संबंध में बताया कि अभी बारिश का मौसम चल रहा है , शुष्क समय आने पर नर्मदा कुंड के धरातल का मरम्मत कार्य अवश्य कराएं जाएंगे ।

मां नर्मदा मंदिर प्रधान पुजारी पंडित जुगल किशोर द्विवेदी
Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*