Uncategorizedकरगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* स्वस्थ जीवन के लिए करना चाहिए योग प्रबल प्रताप*

**””कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट ******”””कोटा मिट्ठू नवागांव हाई स्कूल में*********योग दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचे प्रबल योग पर्यावरण जीवन शैली के लिए अनिवार्य 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*विश्व शांति के लिए प्राचीन संस्कृतियों का प्रबल समागम*
आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेलगहना अंतर्गत मिट्ठू  नवागांव स्थित हाईस्कूल परिसर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में जनजातीय समाज की बेटियों के साथ सहभागिता कर योगाभ्यास किया गया।
 मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा –

प्रबल प्रताप जूदेव


“हमारे ऋषियों-मुनियों द्वारा प्रदत्त योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा है। जब हमारे जनजातीय अंचलों की बेटियाँ इस परंपरा को आत्मसात करती हैं, तो यह राष्ट्र के सांस्कृतिक उत्थान का प्रतीक बन जाता है।”
यह कार्यक्रम हमारे प्राचीन योग ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक अद्वितीय प्रयास रहा। आदिवासी अंचलों की बेटियों के साथ योग करना न केवल आत्मिक शांति का अनुभव था, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और विश्व कल्याण के संदेश का जीवंत उदाहरण भी बना।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है और आज संपूर्ण विश्व ‘योगमय’ हो रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  राजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य निरंजन पैकरा, विकास सिंह ठकुरस  शिव पैकरा, मोतीराम भानू, शिवमान सिंह खुसरो, राजेश कश्यप (पूर्व मंडल अध्यक्ष), मुरलीधर चांडक, बाबूलाल पाव, प्रभात पांडेय, मनोज गुप्ता, महामंत्री प्रदीप कश्यप, शिवेंद्र शुक्ला, बृजपाल पैकरा, उपसरपंच विश्वनाथ पैकरा, प्रेम यादव, प्रीतम पैकरा, प्रिंसिपल संतकुमार पैकरा, हौसला पैकरा, रुद्र अग्रवाल, जनपद सदस्य नेतू यादव, विजय केशरवानी, मोनू प्रजापति, महिपत भगत एवं संतोष दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*