Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*यूरिया की  कालाबाजारी जोरो पर*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****यूरिया की  कालाबाजारी जोरो पर,  किसान बेबस और लाचार हुए::- इंद्र साव*

भाटापारा 22 अगस्त/क्षेत्र के किसानों को सरकारी सोसायटी में अब यूरिया खाद के लिए मारा मारी करनी पड़ रही है,जिन किसानों का हितैषी बन उनका दंभ भरने वाली सरकार किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही है आज क्षेत्र के किसानों को मजबूरन निजी दुकानदारों से महंगे दामों पर यूरिया लेने मजबूर होना पड़ रहा है,उक्त आरोप क्षेत्र के विधायक इंद्र साव ने लगाया है।
         विधायक इंद्र साव ने कहा कि जब डी ए पी खाद की जरूरत थी तब  उनको डी ए पी खाद सरकार नहीं उपलब्ध करा पाई और अब जब यूरिया की किसानों की सख्त जरूरत है ऐसे में सरकारी सोसायटियों से यूरिया खाद गायब हो गया है।किसानों के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा सरकार अपने केंद्रीय सरकार से पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मांग कर किसानों को मजबूरन निजी विक्रेताओं के यहां जाने मजबूर किया जा रहा है और आज अंचल के किसानो की हालत ये हो गई है कि उन्हें 266 रुपए का यूरिया 800 रुपए से ज्यादा में लेने मजबूर होना पड़ रहा है। अब ऐसा लगाने लगा है कि जरूरत का सहारा बने यूरिया खाद पर अब माफियाओं ने कब्जा जमा लिया है।  यूरिया नहीं मिलने से.” किसान हताश और परेशान हैं। मजबूरी में वे निजी दुकानों से दोगुने-तिगुने दाम पर खाद खरीदने को विवश हो रहे हैं।  किसान मजबूर होकर कालाबाजारी करने वालों की जेब भर रहे हैं जिला प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी रोकने के आदेश जरूर जारी किए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अब तक किसी भी निजी विक्रेता पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा यह है कि माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और किसान दोहरी मार झेल रहे है।   विधायक साव ने
जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों को सत्ता का संरक्षण
का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि खाद नहीं मिलने से फसलों की वृद्धि रुकने लगी है, खरीफके उत्पादन का संकट उत्पन्न हो गया है लेकिन यह सरकार अब तक सोई हुई है। सहकारी सोसाइटियों में यूरिया का पर्याप्त भंडारण नहीं किया गया है।
भाजपा सरकार ने जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों को खुली छूट दे रखी है। कर्ज लेकर किसानी करने वाले किसानों को अब अपनी मेहनत और लागत की चिंता सता रही है।विधायक इंद्र साव ने किसानों के हित में उनकी मांग के अनुरूप यूरिया खाद की उपलब्धता  सुनिश्चित करने की अपील की है।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*