Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*

*कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर*
*विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*

कोंडागांव, 09 मई 2026/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शुक्रवार को कोंडागांव शहर में 191.41 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 120 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाला मल्टी यूटिलिटी सेंटर तथा 71.41 लाख रुपए की लागत से बनने वाला मॉडल उप पंजीयक कार्यालय शामिल है।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पर्याप्त संसाधनों का होना आवश्यक है। शासन द्वारा जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मल्टी यूटिलिटी सेंटर के निर्माण से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत आने वाले समय में नागरिक सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप कोंडागांव में बेहतर आधारभूत संरचना और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर का समग्र विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष  नरपति पटेल,  मनोज जैन,  दीपेश अरोरा,  जितेंद्र सुराना, पार्षद  संजय श्रीवास्तव, श्रीमती ईना श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती ननकी वैष्णव,  टिंकू साहू,  अश्वनी पांडे, एसडीएम  अजय उरांव, तहसीलदार  मनोज रावटे, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता  शिवम सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest news
*प्रधान डाकघर जगदलपुर में स्पीड पोस्ट से भेजे गए  टेंडर दस्तावेज गायब एफ आई आर की मांग* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप* *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर गोबरहीन शिव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन* *रायपुर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा साहस और खेल भावना का संगम* *निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़* *पुरुषोत्तम मास आत्मशुद्धि भक्ति और धर्म साधना का दिव्य अवसर* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*