Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*८७वें वर्ष  रामनाम सप्ताह में शामिल हुए-शिवरतन शर्मा*

*17 अगस्त2025 भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***८७वें वर्ष आयोजित ऐतिहासिक रामनाम सप्ताह शोभायात्रा में शामिल हुए-शिवरतन शर्मा*
          *मांदर की थाप पर टोलियों के साथ राम धुनि में थिरके शिवरतन शर्मा -अश्वनी शर्मा*
८७ वें वर्ष आयोजित श्री अखंड राम नाम सप्ताह के समापन पर जुलूस निकाला गया,वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने जुलूस में कीर्तन मंडलियों व श्रद्धालुओं का अभिनंदन कर रथ में विराजमान प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर सभी की सुख, समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
   साथ ही शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मांदर बजाकर टोलियों के साथ राम धुनि में सहभागिता दी। इस शोभायात्रा में ग्रामीण अंचल के अलावा अन्य जिलों की लगभग १०० आशिक भजन मंडली संकीर्तन करने पहुंची थीं रामधुन के भजन से पूरा नगर गुंजायमान हो गया था। श्री अंखड रामनाम सप्ताह के समापन अवसर पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा श्री अंखड राम नाम सप्ताह मंडप से दोपहर में प्रारंभ होकर हटरीबाजार, सदर बाजार, महासती मार्ग, बस स्टैण्ड, मंडी चौक, स्टेशन मार्ग होते हुए देर रात श्री अंखड रामनाम सप्ताह मंडप में पहुंची।
     भाटापारा के इस आस्था से जुड़े कार्यक्रम के विषय में शिवरतन शर्मा ने कहा की श्री अखण्ड रामनाम सप्ताह की शोभायात्रा भाटापारा क्षेत्र के लिए एक गौरव का विषय है.,ये अदभुत आयोजन है,जो लगभग ८७ वर्षों से आयोजित किया जा रहा है,ना इस आयोजन के लिए हर वर्ष समिति गठित होती है और ना ही कोई किसी से पूछने जाता है, ८७ वर्षों के इस आयोजन में जो भी संयोजक बने वे अपने कार्यशील रहते तक लगातार बने रहे..इतने वर्षों के आयोजन में अब तक ०५ या ०६  संयोजक हुए,,केवल जय रघु पति राघव राजा राम जय पतित पावन सीताराम की धुन से सारा नगर गूंजयमान होता हैं..
      भाटापारा नगर में ८७वें वर्ष अयोजित श्री अखण्ड रामनाम सप्ताह के ऐतिहासिक समापन शोभायात्रा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पधारे कीर्तन मंडलियों व श्रद्धालुओं का अभिनन्दन कर परम आनंद की अनुभूति होती हैं..
  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आंनद यादव, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ मोहन बांधे, महाबल बघेल, आशीष जायसवाल, ओम प्रकाश रात्रे, सहित सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण, नगर पालिका के सभापति  पार्षदगण, ग्रामीण जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे..

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*