Global news live
कांकेर

शासकीय बालक आश्रम में बच्चों से लगवाई जा रही है झाडू, छात्रावास मे भृत्य रहते है नदारद



:बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट:



//पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़//

अभिभावक अपने बच्चों को एक उम्मीद के साथ छात्रावास में रखते हैं ताकि वह अच्छे से बिना किसी भी परेशानी के शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यालय जा सके । लेकिन छात्रावास में बच्चों से झाड़ू लगवाने का काम लिया जा रहा है। यह सारा मामला कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक के मंगहूर गांव में शासकीय बालक आश्रम का है।

शासकीय बालक आश्रम मंगहूर में एक छात्रावास अधीक्षक, एक जलवाहक और एक भृत्य पदस्थ हैं। अक्सर ही छात्रावास अधीक्षक नदारत रहते है। लेकिन जब मामला सामने आया और जिस समय की यह घटना है उस दौरान इन तीनों में से 2 लोग अनुपस्थित रहे और एक जलवाहक वहां उपस्थित रहा। लेकिन इसके बाद भी बच्चों के द्वारा इस प्रकार से बालक आश्रम पर साफ सफाई करने हेतु झाड़ू लगवा रहे है। छात्रावास की सफाई का काम पंचम वर्ग की छात्रों द्वारा कराया जा रहा था ।
इस विषय पर संबंधित मे जिम्मेदार पदाधिकारियों से पूछे जाने पर आनन-फानन में गोलमोल की बातें करने लगे। शासन द्वारा जहां आदिवासी बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण कराकर उनके अच्छे शिक्षा के लिए अनेकों प्रकार की योजना शुरू कर रही है और वही अंदरूनी क्षेत्र का फायदा उठाकर इस प्रकार के जिम्मेदार पदाधिकारी और शासकीय कर्मचारी अपने जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पर उच्च अधिकारी द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है या फिर इस प्रकार की जो घटना पर लीपापोती कर ढक दिया जाता है।

Latest news
*अमरकंटक में मूसलाधार बारिश से बह गए हजारों नारियल  व्यापारियों को भारी नुकसान* *अमरकंटक पवित्र नगरी में उपेक्षित रही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती* *अमरकंटक में नर्मदा समग्र घाट टोली द्वारा नर्मदा नदी से बारिश में बहकर आया कचरा निकाला गया* *अमरकंटक में अधिमास ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब*
*भाटापारा वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर को सौंपी गई बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी* *आस्था के सर्वोच्च पायदान पर गौवंश है विराजमान* *आकाशीय बिजली का कहर युवक-युवती की दर्दनाक मौत* *अमरकंटक नगर पालिका कर्मचारी श्याम सिंह सेवानिवृत्त का सम्मान समारोह* *बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए सीएम मोहन यादव* *सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*