छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा अधिवक्ता संघ ने एक गंभीर खुलासा किया*

*16अगस्त दिन शनिवार भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**भाटापारा अधिवक्ता संघ ने एक गंभीर खुलासा करते हुए पुलिस विभाग और एक व्यक्ति विशेष अधिवक्ता के बीच कथित सांठगांठ का मुद्दा उठाया है। संघ का कहना है कि पुलिस विवेचना अधिकारी जानबूझकर पक्षकारों को उसी अधिवक्ता का नाम सुझाते हैं और दबाव डालते हैं कि उन्हें नियुक्त किया जाए। इस प्रकार की अवैध प्रक्रिया से न केवल अधिवक्ताओं का स्वतंत्र व्यवसाय बाधित हो रहा है, बल्कि आम जनता के न्याय पाने के अधिकार पर भी गहरा प्रहार हो रहा है। 11 अगस्त 2025 को अधिवक्ता संघ भाटापारा का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी और कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें विशेष रूप से यह आरोप लगाया गया कि थाना भाटापारा शहर, ग्रामीण, निपनिया चौकी, धाना हथबंद और सुहेला थाना क्षेत्र में कार्यरत पुलिस अधिकारी विवेचना के दौरान पक्षकारों को पत्र लिखकर केवल उसी अधिवक्ता की ओर मोड़ रहे हैं। संघ का कहना है कि यह स्थिति वर्षों से चली आ रही है। शिकायतें पहले भी की गईं, लेकिन सुधार के बजाय यह अवैधानिक प्रथा और मजबूत होती चली गई। इससे न्यायालय परिसर में वकालत कर रहे अनेक अधिवक्ताओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। संघ ने इसे पुलिस और अधिवक्ता के बीच दलाली प्रथा करार दिया।
ज्ञापन सौंपे जाने के बाद एसपी भावना गुप्ता ने अधिवक्ता संघ को आश्वस्त किया कि अधीनस्थ अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी जाएगी और इस प्रकार के अवैध दबाव पर तत्काल रोक लगाई जाएगी। संघ ने जिला आबकारी अधिकारी से भी अपेक्षा की कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भविष्य में इस प्रकार के कार्यों से दूर रहने के स्पष्ट निर्देश दें। साथ ही, कलेक्टर को प्रस्तुत आवेदन में अधिवक्ता संघ ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बैठक हेतु शेड निर्माण और अधिवक्ता कक्ष की बिजली बिल अदायगी का भी मुद्दा उठाया। संघ ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि पुलिस विभाग और प्रशासन इस अवैध प्रथा पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करते, तो अधिवक्ता संघ भाटापारा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Latest
*चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी  प्रशिक्षक और बच्चों के द्वारा दीपावली उत्सव * *किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान*