Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*संकल्प शिविर की तैयारी में जुटे जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*
*पेंड्रा-ग्लोबल न्यूज**
छत्तीसगढ़ में आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए अब कांग्रेस पार्टी सक्रिय मोड में आ चुकी है। कांग्रेस 11 अगस्त से रायपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत संकल्प शिविर अभियान के जरिए कर चुकी है इसी महाअभियान के क्रम में आगामी कुछ दिनों में गौरेला पेंड्रा मरवाही ज़िले में संकल्प शिविर का आयोजन होना है
जीपीएम कांग्रेस ज़िलाअध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने बताया कि संकल्प शिविर का मकसद है कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता इस शिविर के माध्यम से कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाये और संकल्प लेकर जाए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पुनः बनाना है और गांव गरीब लोगों की सेवा करना है ये कांग्रेस का संकल्प शिविर का मकसद है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का साढे चार साल पूरा हुआ। भाजपा के 15 साल की सरकार में सिर्फ और सिर्फ झूठ और फरेब की राजनीति चला है। जब 15 साल भाजपा की सरकार थी तब उस समय मोबाईल बाटने का काम चला तो कहीं चावल त्यौहार और चाउर वाले बाबा के नाम से पूरा 15 साल चले गया। लेकिन आज कांग्रेस सरकार आने के बाद बेरोजगार युवाओ को नौकरी देने का काम किया। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र के एक-एक वायदा को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के इस संकल्प शिविर में मरवाही एवं कोटा विधानसभा से पार्टी के करीब 6 हजार कार्यकर्ता को एकत्रित करने का लक्ष्य है कांग्रेस संकल्प शिविरों में बूथ प्रबंधन पर फोकस होगा।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*