Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोण्डागांव  कबड्डी खेल को मिलेगा नई पहचान*

*कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट**

*जिला कबड्डी संघ कोण्डागांव का गठन, कबड्डी खेल को मिलेगा नई पहचान*

*कोण्डागांव,  जिले में कबड्डी खेल को नई पहचान देने एवं युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2024-25 में जिला कबड्डी संघ कोण्डागांव का गठन किया गया है। संघ का प्रधान कार्यालय बडेराजपुर, तहसील के कोरगांव पोस्ट में स्थित ग्राम आमागुहान में है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार संघ छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 की धारा 3 के अंतर्गत विधिवत रूप से पंजीकृत किया गया है। संघ का मुख्य उद्देश्य जिले में कबड्डी खेल का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, इसे जन-जन तक पहुँचाना, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करना एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करना है।
संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष सोनाराम मरकाम एवं सचिव हिरदेलाल नेताम को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालनाथ मरकाम, धमरसिंह नेताम, अशोक कुमार मरकाम, सुनील मंडावी, मृत्युंजय नाग, सुवेलाल शोरी एवं उमेश नेताम शामिल है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*