छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

संगठन के कार्यालय होने से कार्यकर्ताओं में कार्य करने का वातावरण निर्मित होता है:- शिवरतन शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***

*संगठन के कार्यालय होने से कार्यकर्ताओं में कार्य करने का वातावरण निर्मित होता है:- शिवरतन शर्मा*

//भाटापार ग्लोबल न्यूज//विधानसभा के भाजपा कौशलपुर (कोलिहा) मंडल पार्टी कार्यालय के लिए उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने किया भूमिपूजन.भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कहा कि संगठन और सत्ता में बैठे लोग बदलते रहते हैं, लेकिन योग्य कार्यकर्ता हमेशा उचित स्थान पर रहकर सम्मान प्राप्त करता है। भारतीय जनता पार्टी में मंच और मंच के सामने बैठने वाला कार्यकर्ता समान है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि इस कार्यालय के निर्माण से पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का सपना साकार होता दिख रहा है। वर्ष 1951 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना कर एक विचार का सृजन किया था। उनकी आशा थी कि हमारा विचार दुनिया को समाधान देने के लिये काम आयेगा। आज सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है। अनेक देश भारत का सहारा लेने के लिये तैयार खड़े हैं। यह स्थिति हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे मजबूत कुशल नेतृत्व, दृढ़ संकल्प होने के कारण बना है। आज भाजपा का विचार दुनिया को समाधान देने के लिये उपयोग किया जा रहा है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं को नए कार्यालय भवन के भूमिपूजन पर बधाई दी।शिवरतन शर्मा ने कहा कि संगठन के कार्यालय होने से कार्यकर्ताओं में कार्य करने का वातावरण निर्मित होता है। यह न केवल संगठन की विचार प्रक्रिया को गति देता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवाभाव को भी सशक्त करता है।
   शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। भाजपा के 15-20 कार्यकर्ताओं ने आज एक-एक करोड़ कार्यकर्ता खड़े कर दिये हैं। यह कार्यालय कौशलपुर मंडल कार्यकर्ताओं के कार्यकलाप तथा बूथ सशक्तीकरण जैसी गतिविधियों का केंद्र बनेगा..
  मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा कौशलपुर (कोलिहा) मंडल कार्यालय संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाएगाइस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद यादव, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, किसान नेता अनिल पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष दौलत पाल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती शशि आनंद बंजारे, जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, जनपद सदस्य रामजी निषाद,  मंडल अध्यक्ष सिमगा चन्द्रमणी तिवारी, मंडल अध्यक्ष कोलिहा नारायण साहू,  वरिष्ठ भाजपा नेता केजूराम बघेल, अटल त्रिवेदी,  हेमसिंह चौहान, मोहन धीकड़े, समारु यदु,  ग्राम की सरपंच श्रीमती गीता संतोष साहू,  उपसरपंच श्रीमती लीना ब्रह्मानंद साहू,  पार्टी पदाधिकारी,  कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे..

Latest news
*69वीं शालेय राज्य स्तरीय सेपक टाकरा बालक/बालिका प्रतियोगिता का हुआ समापन* *धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता* *डिप्टी सीएम ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन* *अमरकंटक बजरंग दल की पहल से  पशुओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’* *अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ* *शराब दुकान को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग* *अमरकंटक में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता का भव्य आगाज़* *खेल केवल जीत-हार नहीं, जीवन का उत्सव है:- शिवरतन शर्मा* *महिला ने लगाया आरक्षक पर गंभीर आरोप जबरदस्ती अवैध शराब बेचने का मामला *