Global news live
छत्तीसगढ़रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जगन्नाथ रथ यात्रा में प्रसाद के वितरण किया गया*

रायपुर ग्लोबल न्यूज़ मनोज शुक्ला की रिपोर्ट*******दीपक हरपाल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई,वंदना टांडी के साथ  किया प्रसाद का वितरण*

रायपुर,दीपक हरपाल मोवा मंडल के कार्यकारिणी सदस्य ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

दीपक हरपाल के साथ भाजपा  नेता वंदना टांडी ने भी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
साथ ही जानकारी देते हुए कहा यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। दीपक हरपाल के साथ साथ वंदना टांडी ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। उत्कल समाज के साथ सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बालभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आते हैं महिलाएं मंगल आरती करती हुई भगवान का स्वागत करती रहीं। नगर के कई स्थानों पर भक्तों ने स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया। कहीं अरबी-पूड़ी,आलू की सब्जी,खीर-हलवा,तो कहीं बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें श्रद्धालुओं को वितरित की गईं।

दीपक हरपाल और वंदना टांडी ने भी प्रसाद का स्टाल लगाकर लोगों में मूंग और चना काप्रसाद वितरण किया।

Latest news
*बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*
*कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान हमारे अन्नदाता हैं - अश्वनी शर्मा* *कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी*