Global news live
कांकेरखोंगसराबेलगहनासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शिविर में जनजातीय परिवारों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ*


*****बिलगाना ग्लोबल न्यूज प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट********अनुसूचित जनजातियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन
*धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान*बहेरामूड़ा और केकराड़ में आयोजित शिविर में जनजातीय परिवारों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ24 जून 2025/अनुसूचित जनजातियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड कोटा  के बहेरामूड़ा और तखतपुर के ग्राम केकराड़ में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजातीय परिवारों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
     ग्राम पंचायत बहेरामूड़ा अंतर्गत ग्राम उपका, मिट्ठूनवागांव, लूफा, शक्तिबहरा, करहीकछार, केकराडीह, बेलवाटोकरा के लिए संयुक्त रूप से शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोटा
शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में  मौके पर ही 2 आधार कार्ड, 8 राशन कार्ड एवं 11 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। हितग्राहियों को विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर  कृता, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, सचिव, कोटवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    इसी तरह तखतपुर के ग्राम केकराड़ में भी अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच   ने की। कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तखतपुर  सहायक अधिकारी  शिविर में  मौजूद रहे। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 ग्रामीणों का बी.पी. एवं शुगर की जांच की गई तथा निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*