Global news live
छत्तीसगढ़रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*एम, पी की 15.75 लीटर हाई रेंज की मदिरा सहित कुल 69.68 बल्क लीटर मदिरा एवं 04 दोपहिया वाहन जब्त*

*रायपुर ग्लोबल न्यूज़ मनोज शुक्ला की रिपोर्ट**: आबकारी टीम रायपुर की कार्यवाही , मध्यप्रदेश प्रान्त की 15.75 बल्क लीटर हाई रेंज की मदिरा सहित कुल 69.68 बल्क लीटर मदिरा एवं 04 दोपहिया वाहन जब्त*

आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं ।  दिनांक 29/05/2025 को कुछ संदेहियों द्वारा घूम घूम कर मदिरा विक्रय करने की सूचना पर दो अलग अलग प्रकरणों में जिला रायपुर में मेकाहारा हॉस्पिटल के सामने आरोपी *उमाकांत सामंता* एवं शंकर नगर में आरोपी *कमलाकर मिश्रा*  के कब्जे से *मध्यप्रदेश प्रान्त की कुल 10 नग बोतल जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल , 04 नग बोतल जॉनी वॉकर रेड लेबल 07 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की एवं छत्तीसगढ़ राज्य की 05 नग बोतल बुडवाइजर मैग्नम बियर और 02 नग बुडवाइज़र मैग्नम कैन बियर  कुल 20 बल्क लीटर अवैध मदिरा कीमती ₹ 60590/-* तथा दोनों आरोपियों से 02 दोपहिया वाहन जब्त कर दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) , 36 , 59(क ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है | वहीं  दिनांक 28/02/2025 को चार अलग अलग प्रकरणों में *ग्राम चिंगारियां (खरोरा) निवासी आरोपी लीलाप्रसाद डहरिया,गुड़ियारी रायपुर में आरोपी संदीप यादव, देवार मोहल्ला लालपुर निवासी आरोपी विजेंद्र देवार, एवं लालपुर में एक अज्ञात प्रकरण में कुल 40.68 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 9.0 बल्क लीटर गोवा स्पेशल व्हिस्की पाव* एवं 02 दोपहिया वाहन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) , 59(क ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है |
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारीगण श्री आर एन तिवारी, आशीष सिंह,टेक बहादुर कुर्रे एवम आबकारी उपनिरीक्षकगण श्री प्रकाश देशमुख, श्री कौशल सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*