Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पूर्व विधायक और नपा अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन*

* भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****

*नगर में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार* 

*भाटापारा, ग्लोबल न्यूज**
भाटापारा में निकाय चुनाव के बाद अब विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। नगर पालिका परिषद में भाजपा के प्रत्याशी  अश्वनी शर्मा की जीत हुई है साथ ही 31 में से 24 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीतकर आए हैं। ऐसे में नगर के विकास को लेकर परिषद की सक्रियता दिख रही है। इसी कड़ी में बीते दिन पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  शिवरतन शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा द्वारा नगर के अनेक वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसमें नगर पालिका परिषद भवन में प्रथम तल के निर्माण कार्य समेत वार्डों में नाली निर्माण जैसे निर्माण कार्य शामिल हैं।

गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव के वक्त  अश्वनी शर्मा ने बतौर नपा अध्यक्ष प्रत्याशी नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प पत्र नगरवासियों के सामने रखा था। अपनी जीत के बाद  शर्मा अपने संकल्प को पूरा करने पूरी तरह सक्रियता से काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिन पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा व उपाध्यक्ष  दिलीप छाबड़िया ने विकास कार्यों के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें नगर पालिका परिषद, भाटापारा में प्रथम तल पर कक्ष निर्माण कार्य, मुंशी स्माइल वार्ड में नहर किनारे अटल परिसर, संत माता कर्मा वार्ड में नाली निर्माण कार्य, गांधी मंदिर वार्ड एवं दाऊ कृष्ण कुमार वार्ड में नाली निर्माण कार्य के भूमिपूजन शामिल रहे। नगर पालिका परिषद भवन में प्रथम तल बनने से जहाँ शासकीय कार्यों के संचालन में सहजता आएगी एवं नगरवासियों को आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने में सुगमता होगी। वहीं अटल परिसर, नाली निर्माण जैसे विकास कार्य को नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिससे स्वच्छता, स्वास्थ्य और जीवन-शैली में सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

विकास कार्यों के भूमिपूजन इन कार्यक्रमों के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष  दिलीप छाबड़िया, सभापति  गोविंद पटेल, वार्ड पार्षद  सतीश तलरेजा,  चंद्रप्रकाश ध्रुव (मोंटू),  कीर्तन जायसवाल,  आशीष जायसवाल,  दिनेश साहू,  नीरज शिव वर्मा,  धनेश तिवारी,  रवि वर्मा,  रामचंद वर्मा, दादू ध्रुव,  लोकेश जायसवाल (छोटू),  मनीष मिश्रा,  मनीष पंजवानी, संतोष पांडेय,  प्रवीण शर्मा,  बी.एल. यादव,  बादल देवांगन,  शुभम राजपूत ,  प्रकाश ठाकुर,  रविन्द्र जैन,  सुनील यदु,  पुरुषोत्तम यदु,  रूपचंद थारानी,  घनश्याम आर्य,  राकू मंधान,  कैलाश बलानी,  दरवेश हबलानी समेत अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Latest news
*डा, ललित सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ का संयोजक बनाया गया*
       ...
*उच्च शिक्षा मंत्री  ने जी एन ए काॅलेज के वार्षिकोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाए की* *भाटापारा में ₹26 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम* *भाटापारा के छात्र जतिन वर्मा ने जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान* *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रल-डीजल उपलब्ध * *न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास * *सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री*