Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए कांउसलिंग 4 सितंबर को*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*



*एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए कांउसलिंग 4 सितंबर को*

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 अगस्त/ जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिए गए चयन परीक्षा, जारी परीक्षा परिणाम और प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी कर दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉक्टर ललित शुक्ला ने बताया कि अंतिम मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग कर प्रवेश दिया जाएगा। जिला स्तरीय कॉउंसलिंग समिति द्वारा 4 सितंबर दिन सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा गौरेला (वर्तमान में संचालित 250 सीटर कन्या छात्रावास टीकर, गौरेला) में काउंसलिंग निर्धारित किया गया है। मेरिट सूची कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गौरेला, तीनों विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा एवं नेवसा के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*