भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आरती में पुलिस प्रशासन, मंडी प्रशासन और नगर पालिका कर्मचारी हुए शामिल*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*छठवें दिवस पर हुआ सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र, नाटक देख हुए लोग भावुक*

*राजा हरिश्चंद्र की भूमिका में कोमल शर्मा ने किया शानदार अभिनय, लोग की आंखे हुई नम*

*आरती में पुलिस प्रशासन, मंडी प्रशासन और नगर पालिका कर्मचारी हुए शामिल*

भाटापारा 28 सितंबर/आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के 106 वर्ष के छठवें दिन पर सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र उर्फ़ गुलशन का नाग जो नथाराम  द्वारा लिखित नाटक का मंचन किया गया। निसमे राजा हरिश्चंद्र की भूमिका रामलीला के वरिष्ठ कलाकार कोमल शर्मा ने निभाई वही तारामती की भूमिका आयुष तिवारी और रोहित शुभ केशरवानी और विश्वामित्र वेदांश दधिच ने निभाई। राजा हरिश्चन्द्र की कहानी अत्यंत मार्मिक रही जिसके कारण लोगों के आँखें नम हुई। भगवान विष्णु की आरती में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, नगर पालिका परिषद के कर्मचारी एवं कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई, जिसमें भाटापारा शहर थाना टीआई प्रवीण मिंज ने संबोधन में रामलीला मंडल के कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं देते हुए अपने तरफ से भरपूर व्यवस्था एवं सहयोग करने की बात कही, ग्रामीण थाना टीआई लखेश केवट ने रामलीला मंचन के द्वारा नई पीढ़ी को एक दिशा देने का प्रयास बताया एवं आम जनों को ऐसी संस्था से, संस्कारों से, जोड़ने के लिए आह्वान किया। राधेश्याम अग्रवाल ने बाल कलाकारों के अभिनय क्षमता की प्रशंसा की कार्यक्रम में उपस्थित संरक्षक मंडल सदस्य देवेंद्र गुप्ता, कृषि उपज मंडी के प्रतिनिधि सत्या यादव , नगर पालिका परिषद से रवि शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत वर्मा, यातायात विभाग टीआई नरेश कांगे भी उपस्थित रहे। रामलीला कोषाध्यक्ष संदीप मल ने एएसपी हेमसागर सिदार को रामलीला की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया एवं बाल कलाकारों से उनका परिचय कराया। कलाकारों का उत्साह एवं उनके टीम भावना देखकर एसपी ने बहुत प्रसन्नता दिखाई। एसडीओपी तारेश साहू ने अपना कीमती समय निकालकर भाटापारा रामलीला का मंचन का आनंद लिया।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*