Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्राइवेट स्कूल डी ए वी के उद्घाटन में पहुंचे शिक्षा मंत्री*

कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट

रानी सागर कोटा के उद्घाटन में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री पहुंचे। उद्घाटन के बाद मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बाद में शिक्षा मंत्री ने कहा कि – प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है और नई शिक्षा नीति के तहत काम कर रही है । प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में लगभग सौ विवेकानंद स्कूल खोलने जा रही है जहां गुणवत्ता युक्त अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा की व्यवस्था होगी । उन्होंने आरटीआई के तहत पढ़ रहे बच्चों की समस्या पर कहा कि हम इसके बारे में कोई रास्ता निकालेंगे किसी भी बच्चे का भविष्य खराब नहीं होगा । उन्होंने प्रदेश में बंद हो रहे सरकारी स्कूल के जवाब में कहा कि स्कूल बंद नहीं हो रहे है उन्हें आवश्यकतानुसार मर्ज किया गया है ।
हालांकि, कार्यक्रम में बहुत कम लोगों की उपस्थिति ने सबको हैरान किया। कुर्सियां खाली पड़ी थी स्कूल प्रबंधन से बात करने पर उन्होंने कहा कि हमने 1000 कार्ड उद्घाटन समारोह काआसपास के क्षेत्र में वितरण कराया गया था  । पताचला है कि प्रोटोकॉल लेट मिलने से  बहुत से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित नहीं हो पाए शिक्षा मंत्री से वैदिक यज्ञ हवन डी ए वी स्कूल प्रबंधन के द्वारा पैंट शर्ट चमड़े का बेल्ट मोजा पहन कर हवन यज्ञ कराया गया यह सनातन धर्म के खिलाफ में हैं वारे DAV स्कूल तेरी परंपरा कार्यक्रम की रूपरेखा स्कूल  के प्रशांत कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी एवं प्रबंधन समिति सदस्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे , बीईओ  नरेंद्र पी मिश्रा मोहित जायसवाल श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह ठकुर  वेंकट अग्रवाल सुलेश पांडे गायत्री साहू  सहित कुछ लोग उपस्थित थे ।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*