पंखाजूर

*आईईडी ब्लास्ट हुआ, ग्रामीणों का मानना – नक्सली कर रहे हैं*

आईईडी ब्लास्ट हुआ, ग्रामीणों का मानना – नक्सली कर रहे हैं

/बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/

/पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़/
नक्सलियो ने अभी छिटपुट वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं।आलपरस के जंगलों में जोरदार धमाका हुआ आसपास के ग्रामीण इसके पीछे नक्सलियों के होने की आशंका जता रहे हैं।

15 अगस्त के एक दिन पहले धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा में आलपरस के जंगलों में जोरदार धामके की आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। ग्रामीण इसे आईडी ब्लास्ट कह रहे हैं तो वहीं पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं।फिलहाल कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने धमाके वाली जगह पर जांच पड़ताल के लिए पुलिस टीम को भेजा है।जांच पूरी होने के बाद ही धमाके को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की बात एसपी कांकेर ने कही है।

कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के आलपरस में ग्रामीणों ने आईईडी ब्लास्ट होने का दावा किया है।आशंका जताई जा रही है कि नक्सली आईईडी प्लांट कर रहे होंगे और उसी दौरान यह फटा होगा। ग्रामीणों के मुताबिक अगर आईडी फटा होगा तो नक्सलियों को नुकसान भी हुआ होगा। एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली है। क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के चलते नजदीकी कैंपों से जवानों की पार्टी निकाली गई है। ग्रामीण किसी धामाके की आवाज की बात कह रहे हैं।पार्टी घटना स्थल से लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Latest
*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*