Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गुप्ता स्वीट के संचालक सुनील गुप्ता के ऊपर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*एक आरोपी की तलाश*

भाटापारा शहर में गुप्ता स्वीट्स के संचालक सुनील गुप्ता के ऊपर हमला करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रात्रि के समय मारपीट कर, गंभीर चोट पहुंचाते हुए ₹5000 लूट कर हो गया था फरार  आहत के रिश्तेदार से शादी का प्रस्ताव टूटने से नाराज होकर आरोपी द्वारा दिया गया लूट एवं मारपीट की घटना को अंजाम* पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लूट का ₹1000 रकम किया गया बरामद प्रकरण में एक अन्य आरोपी है फरार, जिसकी सरगर्मी से की जा रही है पता तलाश

भाटापारा 3 दिसंबर/प्रार्थी सुनील गुप्ता उम्र 55 साल निवासी सदर वार्ड भाटापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसका हटरी बाजार भाटापारा में गुप्ता स्वीट्स की दुकान है। कि *दिनांक 23.10.2025 को रात्रि करीबन 09:40 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर रहा था, तभी इसी समय आरोपी विवेक गुप्ता उर्फ़ गोपाल एवं उसका एक साथी प्रार्थी के पास पैदल आये एवं आरोपियों द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज कर उसके चेहरे पर वार किया गया, जिससे प्रार्थी के चश्मे का कांच टूट गया और नाक के पास चोंटे आई। फिर विवेक गुप्ता द्वारा प्रार्थी की कमीज के जेब में हाथ डालकर उसे फाड़ दिया तथा उसमें रखे ₹5000 को लूट* लिया गया। प्रार्थी द्वारा बीच बचाव करने के लिए आवाज लगाया गया, जिससे आसपास के व्यवसायी एवं अन्य लोग वहां पर आए, जिससे दोनों आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 586/2025 धारा 309(6), 296 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
*पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा प्रकरण में संलिप्त दोनों आरोपियों का सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी घटना कारित करने पश्चात फरार हो गए थे, जिनके छिपने के संभावित ठिकाने का पता करने के साथ ही तकनीकी विशेषण के आधार पर भी आरोपियों का पता तलाश* किया जा रहा था, कि इसी बीच प्रकरण के आरोपी विवेक गुप्ता उर्फ़ गोपाल को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि- *आरोपी द्वारा स्वयं को सुपारी का सप्लायर बताते हुए आहत अनिल गुप्ता के एक रिश्तेदार के साथ शादी करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें आरोपी का सुपारी का सप्लायर नहीं होने से वधू पक्ष द्वारा शादी का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया, जिस बात से नाराज होकर आरोपी द्वारा आहट सुनील गुप्ता से बदला* लेने की योजना बनाया गया।
आवेश में आकर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना दिनांक को दुकान बंद करते समय आहत सुनील गुप्ता के ऊपर मारपीट कर उसे गंभीर चोंट पहुंचाते हुए, प्रार्थी के पास रखे ₹5000 को लूट लिया गया तथा घटना के पश्चात आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 03.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में एक आरोपी फरार है, जिसकी सर गर्मी से पता तलाश की जा रही है।
आरोपी- विवेक गुप्ता उर्फ़ गोपाल उम्र 39 वर्ष निवासी इच्छावर थाना इच्छावर जिला सीहोर मध्य प्रदेश

Latest news
*अमरकंटक पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* *सुरक्षा संवेदन शीलता और जिम्मेदारी के साथ करें सर्प रेस्क्यू  वनमंडलाधिकारी* *अमरकंटक में निर्जला एकादशी पर उमड़ी आस्था * *नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही*