कोंडागांव

*आदर्श आंगनबाड़ी निर्माण हेतु कार्ययोजना निर्माण हेतु कलेक्टर ने ली बैठक*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*
*आदर्श आंगनबाड़ियों को बनायें अन्य आंगनबाड़ियों के लिए अनुकरणीय- कलेक्टर*
*महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा*

*कोण्डागांव ग्लोबल न्यूज़*, 05 सितम्बर 2023/* सोमवार को कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के संग मॉडल आंगनबाड़ी के लिए कार्ययोजना निर्माण हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने मॉडल आंगनबाड़ियों की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए कार्य योजना निर्माण विस्तृत चर्चा की। जिसमें उन्होंने किसी आंगनबाड़ी को मॉडल आंगनबाड़ी बनाने के लिए केवल आधारभूत ढांचे को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ व्यावहारिक एवं मानसिक स्तर पर बच्चों के विकास पर बल देने को कहा। इसके लिए उन्होंने बैठक में सम्मिलित सभी पर्यवेक्षकों से चर्चा करते हुए उनके सुझावों को सुना एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में औपचारिक के साथ-साथ अनौपचारिक शिक्षा पर भी बल देने के निर्देश दिए ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो और समाज को इसका लाभ प्राप्त हो। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को अन्य आंगनबाड़ियों एवं लोगों के लिए अनुकरणीय बनाने को कहा।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल उपलब्धता, वजन त्यौहार के संचालन, कार्यकर्ताओं को नवीन मोबाइल वितरण एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार तथा कुपोषित बच्चों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। ज्ञात हो कि जिले के कुल 1830 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 130 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में बनाया जा रहा है।
जिसमें माकड़ी परियोजना में 42, परियोजना कोण्डागांव 01 में 13, परियोजना कोण्डागांव-02 में 13, परियोजना कोण्डागांव-03 में 13, परियोजना बड़ेराजपुर में 13, परियोजना फरसगांव में 12, परियोजना बड़ेडोंगर में 12, परियोजना केशकाल में 12 आंगनबाड़ियों का उन्नयन मॉडल के रूप में किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एके बिस्वाल सहित जिले के सभी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*