उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*महाकुंभ में सिक्किम के मुख्यमंत्री का आगमन, सनातन संस्कृति की दिव्यता को बताया अद्भुत*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट*

प्रयागराज। महाकुंभ नगर, धर्म, आस्था और अध्यात्म के महासंगम महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग महाकुंभ पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
  मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग महाकुंभ की दिव्यता, भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सनातन परंपराओं की अखंड श्रद्धा और भारत की आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का अनुपम अवसर है। त्रिवेणी तट पर संतों, कल्पवासियों और असंख्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस माहौल को और भी दिव्य बना दिया है।
  उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाकुंभ सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक है और इसकी दिव्यता विश्वभर के श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान कर रही है।

Latest
*भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ वन अधिकार का पट्टा फिर भी धान बेचने से वंचित बैगा परिवार* *ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट बाल आयोग ने लिया संज्ञान DEO बिलासपुर से मांगी जांच रिपोर्ट... *बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा  खालसा प्राइड का जलवा फाइनल में बनाई जगह*
*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दो वार्डो का भूमि पूजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सरगुजा संभाग के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार* *अमरकंटक में 3 अक्टूबर को होगा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का आगमन* *अमरकंटक में निकली विशाल कलश यात्रा* *ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन*