अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नर्मदा महाआरती ने श्रद्धालुओं को आस्था भक्ति और आध्यात्मिकता का कराया विशेष अनुभव*

*ग्लोबल न्यूज लाइव / श्रवण उपाध्याय* कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया मां नर्मदा की महाआरती
अमरकंटक / मां नर्मदा जी उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में  नर्मदा महोत्सव के तृतीय दिवस सायं कालीन में नर्मदा तट रामघाट के दक्षिणी तट पर पुण्य सलिला माँ नर्मदा जी की महाआरती मध्य प्रदेश शासन के कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने तथा पुरोहितों द्वारा महाआरती की गई। इस दौरान स्वास्तिवाचन, हर-हर नर्मदे और नर्मदाष्टकम् के श्लोकों की गूँज के बीच पूरे विधि-विधान से पुरोहितों की मौजूदगी में माँ नर्मदा जी की पूजा-अर्चना की गई । इस दौरान अपार जन समूह भी महाआरती में सहभागिता निभाई ।

*दिव्य-भव्य, आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को किया अभिभूत*

महाआरती में मौजूद सभी लोग दिव्य-भव्य , आस्था , भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा था। पावन-पुण्य महाआरती दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेने आए थे । जब दीपों की ज्योति लहराती है, घंटियों और शंखों की ध्वनि और भजन-कीर्तन के सुर गूंजा तब श्रद्धालु पूरी तरह से भक्ति में लीन हो जाते हैं बोले हर हर नर्मदे! इस दौरान अपार जन समूह भी महा आरती में सहभागिता निभाई।

*लेजर लाइट शो के माध्यम से मां नर्मदा की महिमा का किया गया व्याख्यान*

महाआरती के‌ पूर्व में लेजर लाइट शो के माध्यम से मां नर्मदा के उद्गम तथा महिमा का व्याख्यान किया गया। जिसमें बताया गया कि भगवान शंकर मैकल पर्वत में लगभग 84 हजार वर्ष तक तपस्या कर रहे थे, इसके पश्चात उनके कंठ से अमृत की एक बूंद धरती पर गिरी और मां नर्मदा का जन्म हुआ, जिसे आज अमरकंटक में नर्मदा उद्गम कहते हैं। इसी प्रकार विस्तार से नर्मदा का पूरा वृतांत बताया गया।

*साधु संतों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान*

मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  रामलाल रौतेल, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर  हर्षल पंचोली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने साधु संत एवं पुजारियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान साधु संत एवं पुजारी ने अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर  हर्षल पंचोली का हृदय से आभार व्यक्त किया। ‌

Latest
*चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी  प्रशिक्षक और बच्चों के द्वारा दीपावली उत्सव * *किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान*