Global news live
कांकेर

*टंकी के पानी से शरबत पीने से फूड प्वाइजनिंग होने से ग्रामीण बीमार*

बीमारी की संख्या 95 तक पहुची,गांव में शिविर लगाकर किया जा रहा है इलाज,टंकी के पानी से बनाया था शरबत–

:बिपल्ब कुण्डू–की रिपोर्ट:

:पखांजुर ग्लोबल न्यूज़:

कांकेर जिले के संबलपुर गांव में फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भानुप्रतापपुर ब्लॉक के संबलपुर में मंदिर में शरबत पीने के बाद कई लोगों को डायरिया की शिकायत हो रही है। बुधवार को शाम तक पीड़ितों की संख्या 40 थी जो अब बढ़कर 95 हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, मंदिर में शरबत बनाने को लेकर भी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि मन्दिर के छत में लगी टंकी के पानी से शरबत बनाया गया था, अंदाजा लगाया जा रहा है कि टंकी में बारिश का पानी घुसने से पानी दूषित हुआ होगा।
बुधवार की दोपहर को जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि संबलपुर गांव में 40 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल जिला चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी। यह टीम गांव रवाना की गई जहां शाम से ही स्वास्थ्य विभाग ने शिविर भी लगाया। साथ ही घर-घर पहुंचकर भी लोगों की जांच की जा रही है।
हालांकि राहत की बात यह है कि, इनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। सभी बीमार लोग खतरे से बाहर हैं। किसी को भी अस्पताल में शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी है। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनाश खरे ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है, घर-घर जाकर भी जांच की जा रही है

टंकी के पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा

डॉ अविनाश खरे ने बताया कि मंदिर के टंकी का पानी का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अमला पूरे मामले में बारीकी से नजर बनाए हुए है, सभी तरह की सुविधा पीड़ितों को उपलब्ध करवाई जा रही है।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*