करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भीषण गर्मी में कोटा नगर पालिका की जल व्यवस्था ध्वस्त टैंकर के भरोसे लोग*

कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट



*करगीरोड (कोटा), 5 मई 2026* 
भीषण गर्मी के बीच कोटा नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। नगर के अधिकांश वार्डों में नियमित जलापूर्ति बाधित होने से लोग टैंकरों के भरोसे हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह होते ही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बाल्टी-ड्रम लेकर टैंकर का इंतजार करते दिखते हैं।

नगरवासियों का आरोप है कि कई वार्डों में दो-दो दिन तक नल नहीं आ रहे। कहीं पानी आता भी है तो कुछ मिनट के लिए, जिससे दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रहीं। लोगों ने कहा कि पुरानी पाइपलाइन, जल स्रोतों की कमी और रखरखाव में लापरवाही से यह संकट बना है। हर साल गर्मी में यही हाल होता है, पर स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
नगर पालिका जल प्रभारी संदीप ने बताया कि आंधी-तूफान से पंप हाउस के पास पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे पानी टंकी नहीं भर पाई। वहीं विधायक प्रतिनिधि कुलवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि पालिका में पर्याप्त टैंकर नहीं हैं और जगह-जगह बिजली तार टूटने से सप्लाई प्रभावित हुई है।

सीएमओ राहुल यादव से पेयजल समस्या पर पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

नगरवासियों ने प्रशासन से नई पाइपलाइन बिछाने, खराब पंप-मोटर सुधारने और सभी वार्डों में नियमित जलापूर्ति की मांग की है।

नगर वासियों का आरोप हर साल हर वार्ड में बोर उत्खनन कराया जाता है जबकि वही पुराने बोर में घटिया केसिंग पाईप मोटर लगाया जाता है इसी कारण मोटर बोर में गिर जाती है। और निकल नहीं पाती जिसकी वजह से बोर फेल हो जाता है ऐसा वार्ड क्रमांक 11 में हुआ है पानी की सप्लाई भी कई घंटे तक लगातार की जाती  रही है बेवजह पानी की  नल खोलने का कोई टाइम टेबल भी नहीं है नगर पालिका के पास  लगातार सवेरे 5 बजे से बोर को चालू कर दोपहर तक पानी की सप्लाई की जाती है इसी वजह से आज पानी की किल्लत हर वार्ड में हो रही है। नगर पंचायत की लापरवाही

जंग लगे टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है जो स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगा। पानी पीने की नगर वासीयो की मजबूरी वारे नगर पंचायत  के अधिकारी एवं जनप्रति निधि तेरा खेल । जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

Latest
*अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए*