Global news live
अमरकंटक

*भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन *

अमरकंटक में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन ।।
क्रीड़ा परिसर और नवोदय विद्यालय के बीच हुआ कबड्डी का महा मुकाबला ।।
**अमरकंटक ग्लोबल न्यूज-श्रवण उपाध्याय **
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज 15 जनवरी 2024 को वार्ड क्रमांक 10 के रामघाट मैदान में सुबह 09 बजे से प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम पुष्पराजगढ़ एसडीएम श्री दीपक पाण्डेय जी के संरक्षण में संपन्न हुआ । आज के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद तिवारी ( पूर्व अध्यक्ष अमरकंटक विकास प्राधिकरण ) की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही तथा अनूपपुर सिटी मैनेजर राजेंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति एवम नगर परिषद के पार्षद रोशन पनारिया , दिनेश द्विवेदी , सुखनंदन सिंह , सावित्री बाई , प्रकाश द्विवेदी , अभिषेक द्विवेदी , रामगोपाल द्विवेदी , सूरज साहू , सोनू जैन , श्रीमति बविता सिंह , श्रीमति अंजना कटारे , आदि की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई । इस आयोजन में नगर के नागरीकगण महिलाए पुरुष , स्कूली बच्चे , आदि भारी संख्या में उपस्थित हो कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित हो रहा है । सड़क , बिजली , स्वास्थ एवम शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकाश हुआ है । लाडली लक्ष्मी योजना , आवास योजना , उज्ज्वला योजना , आयुष्मान कार्ड , आदि अनेक योजनाओं के बारे में अनेक उपस्थित जन अपना अपना वक्तव्य प्रेषित किए । यहां पर अनेक विभागो के स्टाल उज्वला , कृषि विभाग , स्वास्थ विभाग , पशु चिकित्सा विभाग , महिला बाल विकास , आयुष विभाग के माध्यम से भी लोगो को जानकारी दी गई । कार्यक्रम के अंत में कबड्डी के चार टीम टूर्नामेंट हुआ जिसमे क्रीड़ा परिसर और नवोदय के बीच में फाइनल मुकाबला क्रीड़ा परिसर रहा । सभी बच्चो के टीम को सील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया ।
आज के मंच संचालन कल्याणिका विद्यालय के शिक्षक श्रीराम त्रिपाठी ने किया । नगर परिषद से प्रमुख सीएमओ चैन सिंह परस्ते , उपयंत्री देवल सिंह , चैन सिंह मंडलोई , मदन सिंह , मनीष विश्वकर्मा , सनत पांडेय , पूर्णिमा जी आदि इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग रहा ।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*