छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*फाईनेंस किये गये वाहनों को उचित प्रक्रिया के तहत सिजिंग की कार्यवाही* करने की हिदायत दी गई पुलिस अधीक्षक*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट* पुलिस अधीक्षक  जिला बिलासपुर  रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में कार्यरत फायनेंस कम्पनियों की मीटिंग लेकर *फाईनेंस किये गये वाहनों को उचित प्रक्रिया के तहत सिजिंग की कार्यवाही* करने की हिदायत दी गई। _किसी फाईनेंस कपंनी द्वारा उचित प्रक्रिया के तहत सिजिंग कार्यवाही नहीं करने पर ऐसी सूचना थानों में प्राप्त होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।_ इसके साथ ही गोल्ड लोन देने वाली कम्पनियों, रिकवरी एजेंटों के व्यवहार तथा उनके चरित्र सत्यापन संबंधी निर्देश दिए गए थे। *जिस पर फायनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा मीटिंग में बताए गए नियमों और कानूनों का पालन करने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की गई थी।*

परन्तु दिनांक 02/01/2025 को थाना कोनी अंतर्गत टाटा मोटर्स फायनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा EMI जमा न होने के कारण ट्रक सीज़ करने के नाम पर लूट की घटना कारित की गयी है। जिस पर थाना कोनी में आरोपी सोहेल खान एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 05/2025, धारा 309(4) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी वर्तमान में फरार है, जिसकी पतासाजी लगातार की जा रही है, तथा आरोपी एवं अन्य लोगों की गिरफ्तारी शीघ्र ही की जाएगी।

Latest
*चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी  प्रशिक्षक और बच्चों के द्वारा दीपावली उत्सव * *किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान*