छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*निपनिया मे खुलेगा पुलिस थाना *

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**निपनिया मे खुलेगा पुलिस थाना ,विधायक इंद्र साव ने पूर्व सी एम के प्रति जताया आभार*

भाटापारा 3 दिसंबर/ भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत आने वाला निपनिया पुलिस सहायता केंद्र अब शीघ्र ही स्वतंत्र रूप से पृथक पुलिस थाना बनने जा रहा है।इस थाना की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम
कडार में आयोजित भेट मुलाकात कार्यक्रम में की थी। विधायक इंद्र साव ने निपनिया पुलिस थाना खुलने की प्रक्रिया  के आगे बढ़ने पर क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए पूर्व सी एम बघेल के प्रति आभार जताया है।
      विदित हो कि ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आने वाला निपनिया क्षेत्र  के लोगों को त्वरित न्याय ,पुलिस सुरक्षा और अपराधियों में भय की दृष्टि से पृथक रूप से पुलिस थाना खोलने की मांग विधायक इंद्र साव सहित स्थानीय कांग्रेस जनों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ग्राम कडार में आयोजित भेट मुलाकात कार्यक्रम में की थी।क्षेत्र के नेताओं की मांग और निपनिया के लोगों की व्यावहारिक दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निपनिया में पुलिस थाना खोले जाने की घोषणा की थी। पूर्व सी एम बघेल की घोषणा से उपस्थित लोगों ने हर्ष जताया था।वही पूर्व सी एम की घोषणा के बाद से विभाग ने अपनी तैयारी तेज कर सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी कर ली।अभी वर्तमान में निपनिया पुलिस सहायता केंद्र में लगभग 22 गांव  कोड़वा,सेंम्हाराडीह,कोनी बंजर,बागबुड़वा, गुड़ाघाट,खपरी एस,भौतिडीह,सिलवा,पथरिया,चंदेली,धनेली,चमारगुड़ा,
मोपकी,भरतपुर,धौराभाता,
बकुलही, मोपका, गुड़ैलिया,पाटन,बोरासी ध, बंदरी इत्यादि गांव को समाहित किया गया है।अनुमान है कि पुलिस थाना खुलने के बाद इसमें करीब 10 बारह गांव को और समाहित किया जा सकता है।
    बहरहाल विभागीय स्वीकृति और पुलिस थाना खुलने की प्रकिया में तेजी आने पर निपनिया क्षेत्र के लोगों में अपार हर्ष है।विधायक इंद्र साव ने इस उपलब्धि के लिए लोगो को बधाई देते हुए पूर्व सी एम बघेल के प्रति आभार जताया है।

Latest
*नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी*