Global news live
अमरकंटकसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक आंधी तूफान से नगर में छाया अंधेरा*

अमरकंटक में बारिश और तेज आंधी से गिरे कई पेड़ ।
बिजली के खंभे भी टूटे और आधे नगर में छाया अंधेरा ।।
***अमरकंटक ग्लोबल न्यूज लाइव वेब/ श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज शुक्रवार 07.06.2024 को अमरकंटक क्षेत्र में छाए काले बदरा दोपहर को बारिश करने लगे और उसी समय तेज हवा की आंधी तूफान भी खूब चली जिससे अमरकंटक के कई वार्डो में पेड़ गिरे। पेड़ो के गिरने से बिजली के तार और कई खम्हे टूट गए । तेज आंधी तूफान की वजह से पेड़ गिरने से बिजली विभाग को ज्यादा छति पहुंची है । पेड़ो के गिरने से कई खंभे छतिग्रस्त हो गए । जिन खंभों में ट्रांसफार्मर लगे थे उन पर भी पेड़ गिरे और छती हुई जिस कारण कई वार्डो में बिजली गुल है । कुछ के मकान भी छतिग्रस्त हुए है ।ज्यादा तर नुकसान अमरकंटक के बांधा क्षेत्र और फॉरेस्ट ट्रेनिंग स्कूल क्षेत्र बताया जा रहा है । बांधा क्षेत्र में बाहर से आए लोगो द्वारा यहां धार्मिक कार्यक्रम भी किए जा रहे है , जन्हा पर अंधेरे का आलम पसरा हुआ है परंतु उजाला लाने हेतु उपाय स्वतः ही जनरेटर की व्यवस्था धार्मिक कार्यक्रम हेतु धारकुंडी आश्रम के संत द्वारा बनाई जा रही है ।
बिजली विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार टूटे हुए खंभे और ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने में काफी समय लग सकता है जिससे आज , कल बिजली कुछ क्षेत्रों में आ पाना बड़ी मुस्किल है । अमरकंटक की लगभग वार्डो में बिजली सप्लाई प्रारंभ हो गई है , कुछ वार्डो के खंभे टूट चुके है उनकी मरम्मत बाद ही लाइट प्रारंभ की जा सकती है ।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*