अमरकंटक ग्लोबल न्यूज

*कैपिटल बस में अचानक निकलने लगा धुवा*

कैपिटल बस में अचानक निकलने लगा धुवा । ड्राइवर की सूझबूझ से बस रोककर किया कंट्रोल
ग्लोबल न्यूज लाइव – श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक / मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज प्राप्त जानकारी अनुसार डिंडोरी से दिन के 11.30 बजे छूटने वाली बस वाया अमरकंटक होते हुए बिलासपुर जाने वाली कैपिटल बस CG 10 G 1432 अमरकंटक बस स्टैंड पहुंचने के पूर्व  बांधा तिराहा से आगे नर्सरी के पास सेल्फ से अचानक धुंआ निकलने लगा । यात्रियों और ड्राइवर को जब एहसास हुआ कि इंजन के अंदर से धुंआ आ रहा है तो ड्राइवर ने तुरंत रोड किनारे बस रोककर सभी सफर कर रहे यात्रियों को तुरंत बस से नीचे उतार कर बस का  बोनट खोल कर मरम्मत कार्य शुरू किया । उठ रहे धुंआ पर काबू पाया गया । जिससे बड़ी दुर्घटना को घटना रोका गया ।
कैपिटल बस के ड्राइवर ने बताया कि सेल्फ में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक धुंआ उठाने लगा जिसे तत्काल ठीक कर लिया गया । बस में डिंडोरी से बिलासपुर तक सफर कर रहे यात्री एम एस उद्दे ने बताया कि बस के बोनट से धुंआ उठने लगा लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी रोककर ठीक कर लिया गया । यात्री भयभीत हुए लेकिन अब सब ठीक है ।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*