Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोंडागांवअतिक्रमण पर बुलडोजर*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*बस स्टैंड कोंडागांव मे चला नाली अतिक्रमण पर बुलडोजर*
*जन प्रतिनिधि हैरान*


– जिला मुख्यालय कोंडागांव स्तिथ बस स्टैंड में आज सुबह 6 बजे नगर पालिका अधिकारी के द्वारा नाली सफाई के नाम से बस स्टैंड में स्तिथ दुकानों में तोड़फोड़ किया गया हैं।जिसके चलते व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के साथ दुकानों में हो रहे तोड़फोड़ से काफी समस्या उत्पन्न हो रहा है।जिसके चलते कोंडागांव के बस स्टैंड में तनाव पूर्वक स्तिथि बनी हुई है। – व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका अधिकारी के द्वारा बिना कोई सूचना दिए ही सुबह से नाली सफाई के नाम से तोड़फोड़ किया जा रहा है।वही नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का कहना है की नगर पालिका अधिकारी ने बिना की जन प्रतिनिधि को विश्वास में बिना रखे ही बस स्टैंड में बुलडोजर चला दिया है। – इस विषय में नगर पालिका अधिकारी का कहना है की लगातार बस स्टैंड में नाली जाम होने की लिखित शिकायत प्राप्त हो रही थीं,नियमानुसार 24 घंटे के भीतर कारवाही करते हुए उनके द्वारा आज सुबह से ही नाली सफाई का कार्य किया जा रहा है।जिसके चलते नाली के ऊपर बने सभी निर्माणों के तोड़कर हटाया जा रहा हैं- बस स्टैंड में हो रहे तोड़फोड़ के चलते तनावपूर्वक स्थिति बन गई,जिसे देखते हुए कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने मामला अपने हाथ में लेते हुए बस स्टैंड पोहोची,बस स्टैंड पोहोचि क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक लता उसेंडी ने कहा की बिना किसी सूचना के बस स्टैंड के नाली सफाई एवं तोड़फोड़ का काम कहीं ना कहीं नगर पालिका अधिकारी के द्वारा गलत रूप से किया गया है।जिसके चलते बस स्टैंड पहुंचकर काम को रुकवाया है। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से भी कहा कि सफाई का कार्य आवश्यक है,तीन दिनों के बाद पूर्ण रूप से बस स्टैंड का सफाई कार्य पुन:प्रारंभ किया जाएगा तब तक कार्य रुका हुआ रहेगा।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*