Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा में अश्वनी और सतीश के बीच  मुकाबला*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

भाटापारा 27 जनवरी/प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष हेतु मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और  कांग्रेस पार्टी के बीच है ।आरक्षण के तहत सामान्य (मुक्त ) होने के कारण दोनों प्रमुख दलों ने सामान्य वर्ग से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं । भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत सभापति अश्वनी शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है । वहीं काफी खीचतान के बीच कांग्रेस ने अंतिम क्षणों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल पर अपना विश्वास जताया है ।दोनों ही शख्स राजनीति के क्षेत्र में मंजे खिलाड़ी माने जाते हैं ।भाटापारा नगर पालिका में 61 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे , भाटापारा नगर पालिका परिषद में  31 वार्ड है एवं पालिका क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 51,681 है , जिसमें 25, 053 पुरुष मतदाता और 26, 617 महिला मतदाताओं के साथ अन्य मतदाताओं की संख्या 11 शामिल है , जो शहर सरकार चुनेगी ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*