Global news live
कोंडागांव

*किसानों ने उत्साह के साथ मक्का प्लांट का किया भ्रमण*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*



*आगामी किसानों फसल से अपना मक्का प्लांट को विक्रय करने दिखाया उत्साह*

*कोण्डागांव, 08 सितम्बर *शुक्रवार को मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति की साधारण सभा के पश्चात शेयर धारक किसानों ने कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में निर्माणाधीन इथेनॉल संयंत्र का भ्रमण किया। जहां किसान प्लांट के निर्माण कार्यों की प्रगति को देखकर अत्यंत उत्साहित दिखे। किसानों को प्लांट के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक सेक्शन का भ्रमण कराते हुए उनकी कार्य प्रणाली एवं विशेषताओं के बारे विस्तृत रूप से समझाया। प्लांट को देखकर किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस संबंध मंे बोटी कनेरा के कृषक सुखराम पोयाम ने बताया कि वे पहले प्लांट के संबंध में बड़े जिज्ञासु थे कि प्लांट कब तक बनेगा। परंतु साधारण सभा में चर्चा एवं प्लांट भ्रमण में वह आश्वस्त हुए है कि प्लांट जल्द तैयार हो जायेगा और उनके द्वारा उत्पादित आगामी मक्के की फसल को अब वे प्लांट में ही विक्रय करेंगे। उन्होंने प्लांट तक फसल लाने पर मिलने वाली अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि पर भी हर्ष जताते हुए कहा कि इससे किसानों को उचित मूल्य भी प्राप्त होगा। प्लांट अब 85 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है, ऐसे में हम सभी किसान इसके लिए बहुत उत्साहित है।
आज 300 से अधिक किसानों ने प्लांट का भ्रमण किया। इस असवर प्लांट के प्रबंध निर्देशक केएल उईके ने भी ग्रामीणों को प्लांट के संबंध में कोकोड़ी पहुंच जानकारी दी और सभी को प्लांट में ही अभी उपलब्ध मक्का एवं आगामी फसल वर्ष में उत्पादित मक्के को विक्रय करने की सलाह दी गयी।

Latest news
*मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास*