
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई: 4 को 40,000 का जुर्माना*
*भाटापारा/ बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई: 4 को 40,000 का जुर्माना*
भाटापारा में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। थाना गिधौरी पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर 4 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। इन 4 प्रकरणों में माननीय न्यायालय ने पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 अर्थदंड का आदेश दिया है, जिससे कुल ₹40,000 का जुर्माना लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और शराबी वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।




