Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा शर्मा ने छात्राओं को बांटी साइकिल*

**भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव जुगल किशोर तिवारी**/भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले- छात्र जीवन अपने जीवनकाल का स्वर्णिम समय होता है*

भाटापारा-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने भाटापारा विकासखंड के ग्राम तरेंगा में 83 छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटियां हैं तो कल है, सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें।
   सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज ग्राम तरेंगा में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना। 
शिवरतन शर्मा ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है, शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। भाटापारा विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी.
  उक्त अवसर पर  रामरतन शर्मा, डिगा साहू जनभागीदारी अध्यक्ष, प्राचार्य सुधांशु मिश्रा, सतीश सोनी, हरि यदु , मनहरण यादव, पुरुषोत्तम यादव , धनेश साहू,भोला देवांगन,नोहर यदु,  सुनील साहू,फागू ध्रुव, शिक्षक गजानन्द सलोटे, प्रवीण शर्मा सहित शाला परिवार के शिक्षक, कर्मचारीगण सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे..

Latest news
*अमरकंटक महाशिवरात्रि मेला की  तैयारियाँ पूर्ण* *जवाहर नवोदय विद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल* *अमरकंटक के मंडल अध्यक्ष श्यामलाल सेन बने विधायक प्रतिनिधि* *रामायण वार्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने चिंतामणि महाराज* *फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: 1.40 करोड़ लोगों को दवा* *शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन* * 984 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने दिया विकास की नई राह का संदेश* *भाटापारा में सांस्कृतिक गौरव एवं नगर सौंदर्यीकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल* *वन विभाग के कर्मचारी पर उगाही का आरोप, शिक्षक को परेशान करने का मामला सामने आया* *पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण*