Global news live
अमरकंटक

*टूरिज्म बोर्ड द्वारा होम स्टे योजना पर आयोजित हुई कार्यशाला *

**अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट**अमरकंटक में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा होम स्टे योजना पर आयोजित हुई कार्यशाला

आजीविका का श्रेष्ठ विकल्प है होम स्टे योजना, स्थानीय रहवासियों को दी गई जानकारी

अमरकंटक /

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में 6 मार्च 2024 को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा जिला पुरातत्व, संस्कृति व पर्यटन परिषद अनूपपुर के सहयोग से रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन अंतर्गत होम स्टे योजनाएं, परिचय, पंजीयन एवं संचालन के प्रचार-प्रसार के संबंध में सर्किट हाऊस अमरकंटक में मंगलवार 5 मार्च को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में वन मण्डलाधिकारी सुश्री श्रद्धा पेन्द्राम, नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की सचिव व महिला बाल विकास की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड की प्रबंधक सुश्री गायत्री सहित होटल संचालक, होम स्टे संचालक, अमरकंटक के लोकल टूर गाईड तथा स्थानीय जन उपस्थित थे।
कार्यशाला में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की प्रबंधक सुश्री गायत्री ने होम स्टे योजनाओं में पंजीकरण के माध्यम से गृह स्वामियों को अपने घर के अतिरिक्त कमरे में आतिथ्य भाव से पर्यटकों के ठहरने तथा स्थानीय संस्कृति, परम्पराओं एवं खानपान का अनुभव कराने निजी क्षेत्र की सहभागिता से आवासीय कक्षों की संख्या में वृद्धि करवाने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के संबंध में प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में वन मण्डलाधिकारी सुश्री श्रद्धा पेन्द्राम ने होम स्टे योजना को आजीविका का श्रेष्ठ विकल्प निरूपित करते हुए स्थानीय लोगों को योजना से जोड़ने का आव्हान किया। नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह ने होम स्टे योजना का लाभ उठाने के लिए स्थानीय रहवासियों से अपील करते हुए कहा कि होम स्टे से पर्यटक वास्तविक रूप से अमरकंटक की संस्कृति और परिवेष से परिचित होंगे। यह अनुभूति अमरकंटक के पर्यटन को प्रोत्साहित करेगी। कार्यशाला में होम स्टे योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए होम स्टे, बेड एवं ब्रेकफास्ट, ग्राम स्टे एवं फार्म स्टे योजनांतर्गत पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी का प्रस्तुतिकरण किया गया।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*