छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
*भाटापारा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन समारोह सामाजिक भवन पुष्प मंगलम में उल्लासमय वातावरण में आयोजित हुआ*
*भगवान श्री गणेश कुल देवी दुर्गा मां एवं भगवान परशुराम जी के पूजन आरती के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा गीत, कविता कहानी के साथ संस्कार बाजपेयी के सुमधुर भजन हाइ कोर्ट अधिवक्ता प्रकाश मिश्रा के सुंदर गायन और अभिषेक मिश्रा द्वारा ज्ञानवर्धक भाषण की शानदार प्रस्तुति हुई तथा महिला मंडल की सदस्यों द्वारा देवी गीत का भी समाजजनों द्वारा आनंद लिया गया। छोटे बच्चों द्वारा आतिशबाजी और महिला मंडल द्वारा रंगोली और दीप प्रज्वलन कर भवन की सुंदरता को और भी बढ़ा दिया, युवा मंडल के द्वारा पूर्व में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का मैडल पहना कर सम्मान किया गया तत्पश्चात स्वादिष्ट व्यंजनों के रसास्वादन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ*
*आज के इस वृहत आयोजन में समाज के संरक्षक बसंत पांडेय, रमाकांत शुक्ला के साथ अध्यक्ष अटल बिहारी त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष  राकेश तिवारी, सुनील त्रिवेदी,मनीष शुक्ला, देवेश पांडे, कृष्णकुमार तिवारी “लल्लू”,  प्रदीप शुक्ला, दिनेश अवस्थी, जितेन्द्र मिश्रा, महिला मंडल अध्यक्ष  चंद्रकांता तिवारी, सचिव  साधना मिश्रा, शकुन दुबे, लता त्रिवेदी, अंजलि शुक्ला, सुमन मिश्रा, रचना शुक्ला, शारदा शुक्ला, क्षमा मिश्रा, अर्चना त्रिपाठी, ममता अवस्थी, तृप्ति शुक्ला, ओमी तिवारी युवा मंडल से शुभम् तिवारी, सृजन मिश्रा, अग्रांश मिश्रा, प्रखर त्रिवेदी, नील त्रिवेदी, शुभम् पांडेय, आद्यांश मिश्रा, आयुष्मान मिश्रा, शौर्य मिश्रा, अथर्व तिवारी सहित समाज के लगभग सभी परिवार के अनेक लोग उपस्थित हुए।*
*कार्यक्रम का संचालन अजयकांत शुक्ला ने किया सफलता पूर्वक आयोजित करने वाले मनीष मिश्रा”अज्जू”, देवकांत मिश्रा, राजा त्रिवेदी, पूर्णेंदु त्रिवेदी संजय शुक्ला, मनीष तिवारी सहित अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रही*

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*