अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*विधायक अटल मैकल परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल*

*ग्लोबल न्यूज जीपीएम ब्यूरो*विधायक अटल मैकल परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल
*फूल बरसाकर किया साधु संतों का स्वागत लिया आशीर्वाद*
क्षेत्रीय दौरे के साथ विकास कार्यो का किया भूमिपूजन लोकार्पण
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव एक दिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर जीपीएम जिले के गौरेला पेंड्रा पहुंचे जंहा उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल जलेश्वर धाम  पहुंचकर माँ नर्मदा मैकल  परिक्रमा समिति द्वारा आयोजित 15 नवम्बर से प्रारंभ एक सप्ताह तक चलने वाली मैकल परिक्रमा यात्रा में शामिल तीर्थयात्रियों साधु संतों ग्रामीणजनों का फूल माला बरसाकर स्वागत किया आरती में शामिल हुए तथा परिक्रमा कर रहे यात्रियों के साथ भजन कीर्तन का आनंद लिया  उन्होंने बताया कि हम सब हिंदुओं की आस्था का केंद्र एवं मां गंगा के बाद दूसरी सबसे पवित्र एवं पूजे जाने वाली नदी माँ नर्मदा के मैकल कारीडोर का निर्माण हों जाने से पूरे क्षेत्र के लोगो को परिक्रमा में आसानी होगी साथ ही नर्मदा के प्रवाह के इर्द गिर्द बसे गाँव भी लाभान्वित होंगे साथ ही ये पूरा क्षेत्र नर्मदा तीर्थ के रूप में विकसित हो सकेगा अपने दौरे में उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत कार्यो सीसी रोड उरांव पारा बानघाट,सीसी रोड पटपरी आमाडोब पुलिया निर्माण पटपरी आमाडोब स्ट्रीट लाइट कार्य पड़वानिया सीसी रोड सरपंच मोहल्ला पकारिया सीसी रोड अमनाला थाड़पथड़ा सीसी रोड घुम्माडोंगरी तराईगांव पुलिया निर्माण कार्य मुक्तिधाम रोड तराईगांव का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया उनके साथ दौरे में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक प्रदीप दुबे राजेश दुबे तेजप्रताप राजपूत अमित पाठक उपेंद्र उइके बजरंग वाकरे श्रीनु राव कुक्कू सठ्ये पवन केशरी  राजेश यादव भूरा रवि राय  गणेश मार्को अंसार जुनजानी सुंदर सिंग सूफियान अंसारी नरेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता शामिल थे ।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ धान खरीदी के नए नियम लागू सूचना* *शरद की चांदनी में सियासी चमक बेलगहना में देवेंद्र की एंट्री से गरमाया कोटा का सियासी पारा* *कोटा में खूनी खेल गला काटकर मार डालूंगा बोलकर चाकू से वार 4 आरोपी गिरफ्तार* *अरपा लूटी जा रही है माइनिंग विभाग सूंघ रहा है इत्र* *स्वामी नर्मदानंद गिरि जी महाराज ने दिया सत्कर्म का संदेश* *भक्तिभाव से मनाई गई जय जय सियाराम बाबा साहब की 54वीं पुण्यतिथि* *भाटापारा को 5.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात *रामायण ज्ञान परीक्षा उत्सव का पूर्ण हुआ पायदान* *13 युवाओं ने थामा कमल का साथ शिवरतन शर्मा ने किया स्वागत* *यंत्र महामेरू शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन*