छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****जिला एवं परियोजना स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान*

भाटापारा,14 नवंबर राज्य शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को आंँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकस विभाग अंतर्गत विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उसके कार्यों व परिणामों को आम जनता के ध्यान में लाकर आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति सकरात्मक माहौल तैयार करने हेतु जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिला स्तरीय एवं परियोजना स्तरीय उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में कु.मनीषा नेताम,  ललिता बाई वर्मा,  लता वर्मा, सुखमंनी बंधु, श्वेता दुबे लता देवांगन,  लोकेश्वरी साहू, रानी मिश्रा, बिरिज महिलांगे, तारणी वर्मा,हेमिन वर्मा, नारायणी दास, सरिता धु्रव, राजनंदिनी, सुनीता, कस्तुरी शुक्ला शामिल है। इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 आंगनबाड़ी सहायिकाओं में  कांति भारद्वाज,  कमलेश्वरी पैंकरा, अनिता साहू,  ललिता धु्रव, गंगा वर्मा, चंद्रिका बाई साहू, जागेश्वरी, बुधवंतिन कुर्रे, उर्मिला धु्रव, निलिमा लहरी, नीलू टंडन, चंपा धु्रव, राधा कन्नौजे, गुरूप्यारी,राधिका पटेल,सीमा धृतलहरे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष  सुमन योगेश वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेन्द्र जाटवर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी आदित्य शर्मा, परियोजना अधिकारी  सरस्वती चंद्रवंशी सहित पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*