Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*वृद्धजनों का हुआ विशेष स्वास्थ्य जाँच परीक्षण*

*ग्लोबल न्यूज भाटापारा जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*वृद्धजनों का हुआ विशेष स्वास्थ्य जाँच परीक्षण*

बलौदाबाजार, 07 अक्टूबर 2024/  कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धजनों हेतु एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शनिवार को जिला अस्पताल बलौदाबाजार  में  किया गया। स्वास्थ्य जाँच शिविर  में 50 वृद्धजनों क़ा  इको,ब्लड प्रेशर ,शुगर,नेत्र और हड्डियों का परीक्षण, नाक, कान, गला,न्यूरोलॉजी जैसी महत्वपूर्ण जांच किया गया जिसमें कई पेंशनर भी शामिल होकर स्वास्थ्य जाँच का लाभ लिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।इसके तारतम्य में भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के संबंध में विविध प्रकार की गतिविधियां जिले में संपादित की जा रही हैं।इसमें प्रचार-प्रसार,स्वास्थ्य जांच शिविर आदि का आयोजन आयुष्मान आरोग्य
मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक के स्तर पर किया जा रहा है । वृद्धावस्था में कई प्रकार की शारीरिक व्याधियां उत्पन्न होती हैं। इस हेतु समय-समय पर इस प्रकार की जांच से रोग का तत्काल पता लगाकर उसका उपचार किया जा सकता है।अतः ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर सी एम एच ओ डॉ राजेश कुमार अवस्थी,सिविल सर्जन के. के. टेम्भूरने ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा ,डॉ ज्योति वर्मा, डॉ गौतम सूर्यवंशी,
अस्पताल सलाहकार रीना सलूजा ,डॉ विनोद पटेल ,आलोक दुबे ,मोनिका यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest news
*अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास* *मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल शिवरतन शर्मा*  *कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को * *इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन* *अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना* *अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ*