Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

“महतारी वंदन योजना से सास बहू की आर्थिक स्थिति सुधरी*

*कुम्हारी कामकाज में नही रहा अब पहले जैसे रौनक,सास बहु को मिल जाती है महतारी वंदन योजना से अतिरिक्त आर्थिक मदद*

*”बलौदाबाजार, ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**9 अक्टूबर 2024/बदलते समय के दौर एवं आधुनिकता के चकाचौंध में अब आमजन मिट्टी से बने बर्तनों एवं अन्य उपयोगी समान का उपयोग करना कम कर दिए है। जिससे मिट्टी के बर्तन बनाने वाला कुम्हार समाज के लोगों को आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही कुम्हार समाज से जुड़े बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में निवासरत  प्रमिला चक्रधारी और उनकी बहू  लीना चक्रधारी के लिए महतारी वंदन योजना किसी वरदान से कम नही है। प्रमिला के पति मालिक राम परंपरागत कुम्हारी का काम करते हैं। समय के अनुसार मिट्टी के बर्तन व अन्य सामान बनाते है। प्रमिला भी अपने पति के साथ मिलकर मिट्टी से जिंदगी संवारने का काम करती हैं। बर्तन बनाने का यह हुनर,उनके जीवन का आधार है। लेकिन कभी-कभी यह हुनर भी आर्थिक तंगी के सामने छोटा पड़ जाता है। उनके बेटे उमेश चक्रधारी रोजी- मजदूरी करके परिवार का सहारा बनते हैं,जबकि उनकी पत्नी लीना जो गृहणी हैं, घर के कामकाज में लगी रहती हैं। लीना और उमेश की शादी को अभी दो साल ही हुए है लेकिन यह छोटा सा परिवार पहले से ही चुनौतियों के बीच अपनी राह बना रहा है। लेकिन इन चुनौतियों से निजात दिलाने का काम महतारी वंदन योजना ने किया। इस योजना के तहत प्रमिला और लीना दोनों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिल रही है। इस मदद ने उनके जीवन में नई उम्मीद की किरण लाई है। प्रमिला ने इस योजना से मिली राशि का उपयोग मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए ज़रूरी समान खरीदने में करती है वहीं लीना ने इस राशि का उपयोग अपने घर को बेहतर ढंग से चलाने में करती है जिससे घर की छोटी-बड़ी ज़रूरतें पूरी हो सकीं। यह योजना अब सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं बल्कि सास-बहू दोनों के जीवन में आत्मसम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई। प्रमिला कहती हैं, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी की महिलाओं के हित में शुरू किया गया महतारी वंदन योजना ने हमें वह सहारा दिया है,जो हमें कभी नहीं मिला था। हम मेहनत तो करते थे, लेकिन आर्थिक मजबूरी ने हमें हमेशा बांधे रखा। अब हम अपनी मेहनत को और आगे बढ़ा सकते हैं।” वहीं, लीना की आँखों में भी एक नई चमक है। वह कहती हैं, “हमारा छोटा परिवार अब और मजबूती से खड़ा है। इस मदद ने हमें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है।” दोनों सास-बहू मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहती हैं कि इस योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक रूप से बल्कि पूरे सम्मान के साथ जीवन यापन करने के लिए सशक्त किया है। आज इनका परिवार अपने पैरों पर खड़ा होकर अपने भविष्य की नींव और भी मजबूत बना रहा है।

Latest news
*आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर* *रामनवमी पर भाटापारा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
*कोंडागांव में नल का पानी बना खतरा कीड़े निकलने से हड़कंप, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप*