Global news live
बेलगहना

*तीन करोड़,54 लाख ,पचासी हजार की PWD रोड 4 माह पूर्व बनी अभी से उखड़ने लगी*

**बेलगहना ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट**बेलगहना  कोनचरा मार्ग चार माह पूर्व बनी रोड अभी से उखड़ने लगी।
बेलगहना कोनचरा क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उक्त रोड की मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत लगभग 1 वर्ष पूर्व शासन के द्वारा निर्माण करने के लिए तीन करोड़ 54 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत आदेश दीया गया था,
जिसमें ठेकेदार मेसर्स डी सी कंस्ट्रक्शन कंपनी को बिलासपुर के द्वारा निर्माण कार्य कराया गया है जो चार माह पूर्व पूर्ण किया गया था, परंतु जिस सड़क की वर्षों से मांग रही जनता की शासन के कीमती मद का दुरुपयोग ठेकेदार एवं अधिकारियों के मिली भगत से किया गया रोड जगह-जगह से उखड़ने लगी है जिसका खामियाजा वहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है भाजपा नेता विजय पटेल का कहना है कि उक्त रोड की लंबी लड़ाई एवं संघर्ष के बाद उक्त रोड की स्वीकृति शासन के द्वारा प्रदान की गई थी लेकिन ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता विहीन निर्माण कराकर भुगतान ले लिया गया इस प्रकार के ठेकेदार के ब्लैकलिस्टेड करना चाहिए।बेलगहना भाजपा मंडल के जनप्रतिनिधियों द्वारा  प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर कलेक्टर कोटा एसडीएम एवं मुख्य कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी में की जा चुकी है
उक्त रोड के संबंध में शिकायत करने के बाद भी आज तक ठेकेदार के ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई ऐसे में ठेकेदार एवं अधिकारियों का हौसला बुलंद है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*