Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*वैज्ञानिक पद्धति से अपशिष्ट पदार्थों का होगा निपटान*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*जिले के सभी विकासखण्डों में  फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट शुरू*

भाटापारा 3 सितम्बर/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ  दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में  स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट का संचालन जिले के सभी पांचो विकासखण्डों में शुरू की गई है। वैज्ञानिक पद्धति से अपशिष्ट पदार्थों का निपटान होने से गांव – मोहल्ले में स्वच्छ वातावरण बनने के साथ ही पानी और मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा विकासखण्ड के ग्राम देवरी, कसडोल के छरछेद, सिमगा के सुहेला, बलौदाबाजार के सकरी और पलारी के ओडान में फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट  स्थापित किया गया है।इन यूनिटों से लंबे समय से चली आ रही टॉयलेट टैंकों व गड्ढों में जमा मानव मल और गंदगी के सुरक्षित निपटान की समस्या का समाधान हुआ है। इस वैज्ञानिक पद्धति से भूजल दूषित होने, दुर्गंध फैलने और बीमारियों का खतरा कम होगा। गांव-गलियों में स्वच्छ वातावरण बनने के साथ ही पानी और मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस कार्य में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों का योगदान सराहनीय रहा।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*