करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा कबाड़ी दुकान में छापा*

**कोटा ग्लोबल न्यूज रामनारायण यादव की रिपोर्ट****कोटा में कबाडी़ के यहां छापा में बाईक के कटे पार्टस, इंजन सहित गैस सिलेंडर कटर मशीन बरामद*

*नगर में हुई बाईक चोरों का पता आज तक कोटा पुलिस नही लगा सकी *कोटा पुलिस सुस्त चोर मस्त*


बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा लगातार मोटर साइकल चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए कबाडियो के ऊपर त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है।

कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की मौहारखार कोटा में संचालित शीतल दास मानिकपुरी साकिन मोहारखार में कबाड़ी दुकान में भारी मात्रा में मोटर साइकल के कटे पार्ट्स है,की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कोटा पुलिस के द्वारा रेड कार्यवाही कर कबाड़ी संचालक के पास से पुराना साइकल का कटा पार्ट्स , पुरानी मोटर साइकल, 02 नग गैस सिलेंडर ,10 नग मोटर साइकल का इंजन व कटा हुआ पार्ट्स, अन्य लोहे के समान , एल्यूमीनियम तार, 01 नग कटर मशीन कुल वजनी 35.00 क्विंटल कुल कीमती 75000 रुपए को बरामद किया गया है।
कबाड़ी संचालक को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

कोटा नगर में बुलेट सहित कई बाईक की चोरी हो चुकी है जिसका पता आज तक कोटा पुलिस नही लगा सकी वहीं चोरी के मामले में कोटा टीआई का सख्त रूख नजर नही आ रहा है l

Latest
*अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा*