गौरेला पेंड्रा मरवाहीसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*केवंची में बनेगा आदिवासी संग्रहालय एवं चेतना केंद्र*

*ग्लोबल न्यूज लाइव पेंड्रा ब्यूरो*
विधायक अटल की माँग पर डीएमएफ मद से मिली स्वीकृति
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की जिला खनिज न्यास की बैठक ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की दो महत्वपूर्ण मांग पर सहमति बनी पहली केवंची में आदिवासी संग्रहालय एवं चेतना केंद्र के निर्माण के लिए प्रभारी मंत्री ने स्वीकृति प्रदान करते हुए पाँच लाख डीपीआर के लिए राशि जारी करने का निर्देश दिया विधायक अटल ने प्रभारी मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जीपीएम जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है इसके साथा साथ बिलासपुर से लेकर सरगुजा और आसपास के मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में आदिवासी समाज की बहुलता है आदिवासी समाज की रीति रिवाज संस्कृति और रहन सहन आदिकाल से ही विशेष और कौतूहल भरा रहा है दूसरे समाज को भी इससे सीखने की आवश्यकता है ग्राम केवंची इसका सेंटर पॉइंट है जो आसपास के लोगोंकोंजोड़ने का एक केंद्र है यन्हा संग्रहालय एवं चेतना केंद्र खुलने से आदिवासी समाज के साथ साथ अन्य समाज को भी इनकी रीति रिवाज और संस्कृति को समझने का अवसर मिलेगा साथ ही इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आदिवासी समाज द्वारा बनाए जाने वाले वस्तुवों की खरीदी के केंद्र के रूप में इसका विकास कर जिले के लिए नए रोजगार और आय के साधन को विकसित किया जा सकेगा । इसके साथ ही जिले में रोजगार को बढ़ाने तकनीकी कौशल तथा जड़ी बूटी संबंधित इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवेसिटी से हुए जिला कलेक्टर के एएमयू को भी आगे बढ़ने तथा उसे शुरू करने की रूपरेखा बनी।

Latest
*अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा*