
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*विवाहित महिला से छेड़छाड़*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*
**पानी मागने के बहाने तीन प्रतिष्ठित व्यक्तियो के द्वारा विवाहित महिला से छेडछाड**
कोंडागांव: जिला मुख्यालय में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शुक्रवार को तकरीबन 3.30 बजे गांधीवार्ड निवासी शिक्षक अरुण बिश्वास और डीएनके कॉलोनी निवासी व्यापारी रतन दत्ता, के साथ महिला के घर पहुंचे। पूर्व परिचित होने के कारण महिला ने उन्हें घर में बैठने को कहा। इस दौरान, अरुण बिश्वास और रतन दत्ता ने पानी मांगने के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ की।
महिला ने घटना की सूचना कोण्डागांव थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अरुण बिश्वास माकड़ी ब्लॉक में बीआरपी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि रतन दत्ता एक व्यवसायी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
