Global news live
Uncategorized

*कमिश्नर ने अनूपपुर जिले में ओला प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण*

कमिश्नर ने अनूपपुर जिले में ओला प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण
===
तेजी से सर्वे करने के दिए निर्देश
===
*अमरकंटक/ ग्लोबल न्यूज रिपोर्ट श्रवण उपाध्याय***अनूपपुर 20 मार्च 2024/ कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने अधिकारियों के दल के साथ अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील के ओला प्रभावित ग्राम फर्री सेमर, दमगढ़ और बरसोत में ओला से प्रभावित गेहू, मटर, अलसी, सरसों और चनें की फसलों का अधिकारियों के दल के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अनूपपुर श्री आशीष वशिष्ट भी साथ रहे। गांव के भ्रमण के दौरान कमिश्नर और कलेक्टर ने किसानों से चर्चा की। चर्चा के दौरान किसानों ने बताया कि विगत दो दिवसों से हो रही बारिस और ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों की चना गेहूं, मटर, अलसी और सरसों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिस पर कमिश्नर ने किसानों को समझाईस देते हुए बताया कि उनकी फसलों का तेजी से सर्वे किया जा रहा है। तथा उनके फसल क्षतिपूर्ति के तेजी से प्रकरण तैयार किये जा रहे है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ट शर्मा, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, एसडीएम, पुष्पराजगढ़ श्री सुधाकर बघेल, संयुक्त संचालक कृषि जेएस पेन्द्राम उप संचालक कृषि अनूपपुर एनडी गुप्ता साथ रहे।

Latest news
*शिखा सिंह राजपूत का आरक्षक पद पर चयन  क्षेत्र का बढ़ाया मान* *पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर सांसद हिमाद्री सिंह* *राजस्व मंत्री का कड़ा रुख 15 अगस्त तक पूरा करें नगरीय पट्टा वितरण सर्वे* *विद्याचरण शुक्ल की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों दी श्रद्धांजली*       *अमरकंटक में बेजा कब्जा पर चला बुलडोजर* *सेवा और संस्कारों से ही समाज का निर्माण होता है शिवरतन शर्मा* * यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी पहल* *बब्बा की बाड़ी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का  समापन* *क्रीड़ा भारती के प्रांत सम्मेलन में पहुंचे बलौदाबाजार जिले के प्रतिनिधि* *पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 13 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन*