Global news live
कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को *

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*





*कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को जिला कलेक्टर को ञापन सौपने हेतू जानकारी दी*

दिनांक 20-06-2026 को सर्व आदिवासी भवन कोण्डागांव में सर्व आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय के संवैधानिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समस्त आदिवासी समाज का संयुक्त ज्ञापन दिनांक 22-06-2026 को जिला कलेक्टर कोण्डागांव को सौपने के संबंध चर्चा एवं सहमति बनी। यह ज्ञापन पूरे छत्तीसगढ़ में सभी आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनो के द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 22-06-2026 सौपा जायेगा। इसके अतिरिक्त शासकीय विद्यालयों में धार्मिक गतिविधियों को अनिवार्य किए जाने संबंधी आदेश को निरस्त करने, संविधान की धर्म निरपेक्ष भावना, आदिवासी संस्कृतिक अधिकारों एवं अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक संरक्षण की रक्षा हेतु माननीय राज्यपाल छ.ग., माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री छ.ग. शासन एवं माननीय संस्कृति मंत्री छ.ग. शासन को एस.डी.एम. कोण्डागांव के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया तथा सर्व आदिवासी समाज के ज्वलंत मुद्दो पर चर्चा किया गया, जिसमें सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री बंगाराम सोड़ी, श्री यतिन्द्र सलाम अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सहित कोण्डागांव जिला में निवासरत 12 आदिवासी समाज के निम्नानुसार जिला अध्यक्ष सम्मिलित रहे मुरिया समाज के जिला अध्यक्ष से  धनीराम सोरी, हल्बा समाज से  शिव पात्र,  लुभा सिंह नाग  बिरेन्द्र चनाप, गोंड समाज से  मंगलू राम नेताम, भतरा समाज से  कमलू राम कोर्राम, उरांव समाज से  अजनेर लकड़ा, कोया कुटमा समाज से  देवाराम वट्टी, राजगोंड समाज से  सुलूकचंद नाग, पारधी समाज से श्री उरदूराम मंडावी, धु्रव गोंड समाज से  मदन धु्रव एवं कंवर समाज के जिला अध्यक्ष  सत्यनारायण दीवान सहित मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष  रामनाथ नाग, कोण्डागांव ब्लॉक अध्यक्ष  केजू नेताम, माकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष  महेश नेताम, फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष  ईश्वर लाल कोर्राम, केशकाल ब्लॉक अध्यक्ष  फरसू राम सलाम, बड़ेराजपुर ब्लॉक  अध्यक्ष  श्रवण कुमार सलाम एवं धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष  फत्तेसिंह जुर्री मौजूद सहित सभी आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*